एक्सप्लोरर
Ballia कांड के मुख्य आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया|ABPGanga
बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र की कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट में पेशी से पहले धीरेंद्र का मेडिकल हुआ था. बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. स्थानीय पुलिस ने उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड नहीं मांगी. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस धीरेंद्र को जेल लेकर गयी है. बता दें कि यूपी एसटीएफ ने रविवार को धीरेंद्र को लखनऊ से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे बलिया लाया गया. पुलिस करीब 70 घंटे तक धीरेंद्र को खोजती रही थी. पुलिस की कई टीमें धीरेंद्र को खोजने में लगी थीं. धीरेंद्र पर फरारी के बाद 50 हजार का इनाम रखा गया था. बता दें कि धीरेंद्र ने 15 अक्टूबर को बलिया में फायरिंग की थी, जिसमें एक शख्त की जान चली गई थी. फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी. घटना के बाद वो मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















