एक्सप्लोरर
माघ मेले पर Bird Flu के खतरे का साया ! | Prayagraj | ABP Ganga
कोरोना के खिलाफ देश निर्णायक लड़ाई की तरफ बढ़ रहा है. वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, तो वहीं कोरोना की खेप लोगों तक पहुंच रही है और 16 जनवरी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और वो खतरा है बर्ड फ्लू का. देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है. ये राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली हैं. जहां लगातार बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं. पूर्वांचल में कई जगहों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद माघ मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कोरोना और बर्ड फ्लू को लेकर प्रयागराज में होने जा रहा सबसे बड़ा कार्यक्रम अब प्रशासन के लिए चुनौती होगा. प्रयागराज प्रशासन ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं.
और देखें



























