एक्सप्लोरर
इशारों-इशारों में Akhilesh-Owaisi के बीच ये क्या हो गया ? | UP Elections | ABP Ganga
यूपी में ओवैसी की एंट्री के बाद बदलते सियासी समीकरण आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में काफी कुछ बदल सकते हैं. दरअसल एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी वाराणसी पहुंचे. वहां से जौनपुर गए और फिर वहां से आजमगढ़. ओवैसी जहां भी गए उन्होंने इशारों में आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उन्हें कई बार यूपी आने से रोका था. वहीं, अखिलेश ने दावा किया कि लोग उन्हें प्यार करते हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे, लेकिन अब हम आपको समझाने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों यूपी में ओवैसी की एंट्री से अखिलेश यादव को बड़ा नुकसान भी हो सकता है.
और देखें





























