एक्सप्लोरर
UP: 102-108 एंबुलेंसकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों को उठानी पड़ सकती हैं दिक्कतें
यूपी में प्रदेश सरकार के एस्मा लागू किये जाने के बावजूद सोमवार को 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कन्नौज जिले में रात 12 बजे से चक्का जाम करने के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी एम्बुलेंस कलेक्ट्रेट परिसर में लाकर खड़ी कर दी। जीवन दायनी कही जाने वाली सरकारी एम्बुलेंस के चक्का जाम होने के चलते आने वाले समय में मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नाराज एम्बुलेंस कर्मियों ने सरकार से मांग की थी कि पायलेट प्रोजेक्ट बंद हो। कर्मचारियों का शोषण बंद होना चाहिए। फर्जी केस न लगाए जाएं। निकाले गए सभी ईएमटी पायलेट को तुरंत बहाल करें। प्राइवेट कंपनी का शोषण बंद हो।
और देखें






























