स्वामी आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि के बीच बढ़ी तकरार, संतों की संदिग्ध मौत पर उठाए सवाल
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से निष्कासित किए जाने के बाद स्वामी आनंद गिरि और उनके गुरु अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। निष्कासन के बाद एक दूसरा वीडियो जारी कर स्वामी आनंद गिरि ने अखाड़े की संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संपत्ति के विवाद में ही निरंजनी अखाड़े से जुड़े दो युवा संतो ने आत्महत्या कर ली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में उनके शव पाए गए थे। उन्होंने निरंजनी अखाड़े से जुड़े महंत आशीष गिरि जी महाराज और महंत दिगंबर गंगा पुरी जी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों की जांच कराए जाने की भी मांग की है।






























