Agra : दिपावाली पर हरित पटाखों के लिए लोगों का उत्साह देखने लायक | ABP Ganga
आतिशबाजी का कारोबार करने वाले पटाखा कारोबारी इस बार की दिवाली पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनको लगता है इस बार उनका कारोबार पिछले साल की तुलना में पहले से बेहतर रहेगा। आगरा में प्रशासन ने 12 जगहों पर अस्थाई तौर पर आतिशबाजी बाजार लगाने की इजाजत दी है जिस तरह से सरकार ने हरित पटाखों को ही मंजूरी दी है। इसलिए दुकानों पर हरित पटाखे ही मिल रहे हैं जो कम आवाज के साथ साथ कम प्रदूषण भी फैलाते हैं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आतिशबाजी बाजार सजा हुआ है और सुबह सुबह लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। किस तरह का रिस्पॉन्स आ रहा है और लोग कितने एक्साइटेड हैं पटाखे खरीदने के लिए , बात की हमारे संवाददाता नितिन उपाध्याय ने..






























