एक्सप्लोरर
Kisan Andolan: किसान इन पांच मांगों को लेकर अभी भी बॉर्डर पर डटे
किसान आंदोलन को लेकर बॉर्डर पर अभी भी किसान अड़े हुए हैं। सरकार से बातचीत के लिए बनी पांच किसान नेताओं की कमिटी ने सोमवार को कहा कि लंबित मांगों पर चर्चा के लिए अब तक सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं आया है। इसको लेकर किसान नेताओं ने निराशा जताई और कहा कि सरकार समाधान के लिए गंभीर नहीं है। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की आज होने वाली बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी और एमएसपी कानून, मुकदमों की वापसी, मृत किसानों के परिजनों के लिए मुआवजा जैसी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा ।
और देखें



























