एक्सप्लोरर
Gyanvapi विवाद मामले में अहम दिन, जानिए -आज क्या होगा ?
काशी के ज्ञानवापी विवाद मामले में आज अहम दिन है, क्योंकि आज से फिर जिला कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है. आपको बता दें कि ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की पोषणीयता पर सवाल उठाने वाली याचिका खारिज हो चुकी है. कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि ये मामला सुनवाई के योग्य है. कोर्ट ने कहा था कि पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई जारी रखेगी. इस मामले में पांच महिलाओं ने याचिका दायर कर हिंदू देवी-देवताओं की दैनिक पूजा की अनुमति मांगी थी...जिनके विग्रह ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हैं.
ये भी देखें : https://www.youtube.com/watch?v=JxSaJUNkVa8
और देखें




























