लव जिहाद: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर किया युवती से दुष्कर्म, Video Viral
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फिर लवजेहाद का मामला प्रकाश में आया है। हाटा थाने क्षेत्र के एक जागरण परिवार में रह कर भजन गाने वाली युवती को मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने अपना नाम सोनू शुक्ला बता कर प्यार के झांसे में फंसा लिया कुछ दिन बाद युवती को अपना घर बता कर किराए के मकान में ले गया। दीवार पर लगी मुस्लिम समुदाय की कुछ तस्वीर देख दंग रह गई युवती ने तस्वीरों के बारे में पूछा तो युवक बोला खाना खाने के बाद बता रहा हूं फिर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसके बाद युवती बेहोशी हालत हो गई। जिसके बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया और बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद युवती ने एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।





























