एक्सप्लोरर
Ghazipur: इस गांव के लोगों ने क्यों प्राइमरी स्कूल में डाला डेरा ?| Hindi News
गाजीपुर का सेमरा गांव, जहां साल 2013 से अब तक चार बार बाढ़ आ चुकी है और 2013 में करीब 500 लोगों का मकान गंगा में समाहित हो चुका है. जिसके बाद से पीड़ित लोग आज भी प्राइमरी विद्यालय के कैंपस में रहने को मजबूर हैं और इन्हें 8 सालों में विस्थापन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई और आप इन के सामने सबसे बड़ी समस्या आ गई है कि इनके बेटे और बेटियों की शादी में दिक्कत आना शुरू हो गई है.
और देखें




























