एक्सप्लोरर
कभी अश्लील भोजपुरी गाने में की थी एक्टिंग, आज Ravi Kishan को हो रहा अफसोस!
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी गानों में अश्लीलता को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने वर्षों पहले एक अश्लील भोजपुरी गाने पर एक्टिंग की थी, जिसका खेद मुझे आज भी है. लिहाजा इस इंडस्ट्री से अश्लील गाना बंद हो व आने वाले वक्त में ये उद्योग बड़ा हो. उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलने वाले करोड़ो लोग है और इस इंडस्ट्री को ऊंचाइयों पर ले जाये इसलिए मेरी कोशिश है अश्लीलता पर रोक लगे व उद्योग को बड़ा सम्मान मिले. वहीं, उन्होंने ट्वीट विवाद और राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भी बात की.
और देखें






























