एक्सप्लोरर
Uttarkashi Cloudburst: Dharali में भारी तबाही, Rescue जारी, PM-CM की नज़र!
उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। पहाड़ों से आए मलबे ने कई इमारतों को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन ने अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 50 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। गांव के 40-50 मकान मलबे में दबे हुए हैं और धराली का बड़ा बाजार हिस्सा भी तबाह हो गया है। सेना, NDRF, SDRF, ITBP और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वायु सेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि "कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए।"
न्यूज़
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion



















