Taliban के आतंक पर PM Modi का करारा प्रहार! Master Stroke
आज से करीब 25 बरस पहले की बात है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कार्यक्रम में अपने अफगानिस्तान दौरे का जिक्र कर रहे थे. वो कह रहे थे कि अफगानिस्तान से आया एक लुटेरा...जिसने हिंदुस्तान को कई बार लूटा था. वो उनके मन में कई साल तक कांटे की तरह चुभता रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिना महमूद गजनवी का नाम लिए आतंक पर जोरदार प्रहार किया. ये वही महमूद गजनवी था जिसने अफगानिस्तान से आकर गुजरात के सोमनाथ मंदिर को कई बार लूटा, वहां कई बार तोड़फोड़ भी की लेकिन सोमनाथ मंदिर के अस्तित्व को मिटा नहीं पाया. आज पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के बहाने देश को एकजुटता का मंत्र दिया और दुनिया को ये संदेश दिया कि आस्था पर आतंक कभी भारी नहीं पड़ सकता.




























