एक्सप्लोरर
Delhi CM Kejriwal बोले-'कोरोना अभी जल्दी जाने वाला नहीं लेकिन स्थिति नियंत्रण में'
देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अब और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या रिकॉर्डतोड़ स्तर पर पहुंच रही है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 13 हजार से ज्यादा हो गए हैं. दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी भी हजारों बेड खाली हैं.
और देखें





























