एक्सप्लोरर
कोरोना: मुंबई में PM Modi और Uddhav Thackeray की तस्वीर के साथ लगे 'जनता कर्फ्यू' के पोस्टर
कोरोना के देशभर में अब तक 195 केस आ चुके हैं. चार लोगों की मौत हुई है और बीस लोग ठीक भी हुए हैं, लेकिन दुनियाभर में इसका आतंक बढ़ता ही जा रहा है. मौत का आंकड़ा दस हजार के पार हो चुका है. इटली में तो चीन से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं. भारत में इसे फैलने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, खतरा बड़ा है. इसलिए कल पीएम मोदी ने भी देश के नाम संबोधन में लोगों से अपील की. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए, पीएम ने लोगों से इस लड़ाई में भागीदारी बढ़ाने को कहा है. नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इसलिए पीएम मोदी ने नवरात्रों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 9 आग्रह देश की जनता से किए हैं.
और देखें




























