एक्सप्लोरर
Badaun Case: पीड़िता के बेटे ने सुनाई पूरी घटना
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार शाम हुई एक ऐसी घटना जिसने महिला सुरक्षा के दावों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें गैंगरेप की धारा और हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में अब तक दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, मुख्य आरोपी जो कि एक मंदिर का बाबा है वह अभी तक फरार है. मृतक महिला के बेटे से बातचीत करने पर पता चला कि महिला की उम्र करीब 50 साल थी और वह साल 2005 से आंगनवाड़ी में काम कर रही थी. घर में वही अकेले कमाने वाली भी थीं क्योंकि उनके पति मानसिक तौर पर ठीक नहीं है.
और देखें




























