एक्सप्लोरर
Handwara Encounter में 2 आतंकी ढेर, दो अधिकारी समेत 5 जवान भी हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हो गए हैं. इसमें एक कर्नल, एक मेजर, दो जवान और एक पुलिस अफसर शामिल हैं. इस दौरान दो आतंकी भी ढेर हुए हैं.
बता दें कि छंगमुल्ला इलाके में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. 24 तारीख को पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकियों ने घुसपैठ की थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इन आंतकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये तीसरी मुठभेड़ है.
और देखें






























