Exit Poll 2024: 'इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा'- राहुल गांधी का एग्जिट पोल पर पहला रिएक्शन | ABP News
Exit Poll 2024: 'इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा'- राहुल गांधी का एग्जिट पोल पर पहला रिएक्शन | लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज यानी शनिवार शाम (1 जून 2024) को खत्म हो गई. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं. जहां BJP ने लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है तो वहीं विपक्षी 'INDIA' गठबंधन NDA को सत्ता से बेदखल करने के लिए चुनाव में पूरा दमखम लगा दिया है. विपक्षी नेताओं का दावा है कि 'INDIA' गठबंधन 300 सीटें जीतने जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने एग्जिट पोल को मीडिया पोल बताया. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के सवाल पर कहा, आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? INDIA गठबंधन की 295 सीटें आएंगी.




























