ED ने बेल के फैसले को दी चुनौती..HC ने सुनवाई तक लगाई रोक | Arvind Kejriwal | Breaking News
ABP News: Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की रिहाई को लेकर सस्पेंस..दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई तक लगाई रोक..राउज एवेन्यू कोर्ट के खिलाफ HC गई ED..HC में एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ने कहा..निचली अदालत का आदेश चौंकाने वाला- ASG..ED के पक्ष को निचली अदालत ने नहीं सुना. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (20 जून) को बड़ी राहत मिली. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को जमानत दे दी. एक लाख की बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दी गई. हालांकि, सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जेल से बाहर नहीं आ सके. वे आज जेल से बाहर आ सकते हैं. हालांकि जमानत के खिलाफ ईडी दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची है. हाई कोर्ट ने सुनवाई तक सीएम केजरीवाल रिहा नहीं हो सकेंगे.


























