Breaking: हिमाचल के शिमला में फिर लैंडस्लाइड, निर्माणधीन टनल का हिस्सा भरभरा कर गिरा | ABP News
Breaking: हिमाचल के शिमला में फिर लैंडस्लाइड, निर्माणधीन टनल का हिस्सा भरभरा कर गिरा | ABP News.... हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 197 सड़कें बंद हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक ऊना के कई इलाकों में जलभराव हो गया और चंबा, मंडी, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की सूचना आई हैं. लगातार बारिश के चलते जगह जगह पानी भरा है...जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है...कॉलोनी और बाजारों में जलभराव से आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है.... प्रशासन इन हालातों पर नजर बनाए हुए है.






























