Breaking: मिडिल ईस्ट के कुवैत में बहुत बड़ा हादसा, अग्निकांड में 41 भारतियों की मौत | ABP News
कुवैत की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग...41भारतीयों की मौत.... निचली मंजिल में लगी आग से लोगों को रिहायशी इमारत में मौजूद लोगों नहीं मिला निकलने का मौका... कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में 49 लोगों की आग से झुलसकर मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे में मरने वाले लोगों में 41 भारतीय हैं. इस घटना के बाद से लगातार सभी राजनेता शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि कुवैत अग्निकांड हादसे में 41 भारतीयों की हुई मौत अत्यंत दु:खद. मरने वालों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना तथा घायलों के जल्दी ठीक होने की भी कामना. केंद्र सरकार, उनके परिवार वालों की पूरी मदद करें.






























