यूपी को बीजेपी ने दंगा और माफिया मुक्त बनाया - Amit Shah
एक दिन के यूपी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत होगी और विपक्ष को करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने यूपी को कई योजनाओं की सौगात दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे. लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता. उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र नक्सलवाद के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश में 1,574 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त की गई है. लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में 28 से 50 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है.

























