दिल्ली की लड़ाई...नोट और नोटिस पर आई
आज दिल्ली में बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुईं. जब वो महिलाएं घर से बाहर निकलीं तो उनके पास एक योजना का फॉर्म और 1,100 रुपये नज़र आए. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी पैसे देकर वोट ख़रीद रही है.वहीं प्रवेश वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वो एक संस्था के ज़रिए लंबे समय से लोगों की मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे...हंगामा नोट और नोटिस को लेकर है. नोटिस जो दिल्ली सरकार ने अख़बारों में छपवाए और नोट वो जो बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा की तरफ से महिलाओं को बांटे गए..नोट बांटने के आरोपों पर BJP नेता प्रवेश वर्मा का बयान - कहा, हमारी संस्था के थे पैसे, जरूरतमदों की करते हैं मदद - सीएम आतिशी ने की प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग.




























