Pune Porsche Case: वर्ली हिट & रन केस में 12 लोग हिरासत में लिए गए, जानिए केस में बड़ा अपडेट
Pune Hit and Run Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा रविवार देर रात खड़की इलाके में हैरिस ब्रिज के पास हुआ.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खड़की थाने के बीट मार्शल पीसी शिंदे और समाधान कोली हैरिस ब्रिज के पास गश्त कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. दोनों गिर गए और कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. कोली की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि हमने कार चालक को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की हैं.






























