एक्सप्लोरर

कैसे पहचानें कौन-सा हाईवे स्टेट का है और कौन-सा नेशनल? जिससे ज्यादा न लगे टोल फीस

Highway Identification: फास्टैग एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य है. इसलिए जरूरी है सफर से पहले हाईवे की पहचान कर लें. जानें कैसे पहचान सकते हैं कौनसा हाईवे नेशनल और कौनसा स्टेट.

देश में 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल पास शुरू हो चुका है. 3000 रुपये का यह एनुअल फास्टैग पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI के तमाम एक्सप्रेसवे और हाईवे पर मान्य होगा. इसके जरिए आप साल भर तक बिना एक्स्ट्रा टोल चुकाए सफर कर सकते हैं. इसके लिए आपको 200 ट्रिप्स मिलेंगी है. साल भर का समय या 200 ट्रिप्स जो पहले पूरा हो जाता है, वह मान्य होगा.

लेकिन आपको बता दें यह  फास्टैग एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर ही मान्य होगा, स्टेट हाईवे पर नहीं. अब ऐसे में सवाल आता है आप कैसे पहचानेंगे कि आप जिस हाईवे पर हैं वह नेशनल हाईवे है या फिर स्टेट हाईवे है. ताकि आप  फास्टैग एनुअल पास का इस्तेमाल करके पैसे बचा सकें.  चलिए आपको बताते हैं किस तरह कर सकते हैं पता. 

कैसे पता करें हाईवे नेशनल है या स्टेट? 

फास्टैग एनुअल पास के शुरू होने के बाद हाईवे से सफर करना काफी आसान हो जाएगा. लेकिन इसमें दिक्कत यह है कि यह पास नेशनल हाईवे एक्सप्रेस वे पर ही मान्य होगा. अगर आप स्टेट हाईवे से सफर कर रहे हैं, तो फिर यह मान्य नहीं होगा. अब ऐसे में पता कैसे किया जाए आप जिस हाईवे से गुजर रहे हैं, वह स्टेट हाईवे है या नेशनल हाईवे. इसके लिए आप कुछ चीजों का ध्यान रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सुनसान जगह पर कार या बाइक में खत्म हो गया पेट्रोल तो क्या करें? यह हेल्पलाइन नंबर करेगा मदद

यह पहचानने का सबसे आसान तरीका है हाइवे नंबर और उसके आगे लिखे अक्षरों को देखना. अगर नंबर से पहले NH लिखा है तो वह नेशनल हाईवे है और अगर SH लिखा है तो वह स्टेट हाईवे है. इसके अलावा दोनों के साइनबोर्ड का रंग भी अलग होता है. NH आमतौर पर बड़े शहरों और राज्यों को जोड़ते हैं. जबकि SH राज्य के अंदरूनी हिस्सों और छोटे कस्बों को कनेक्ट करते हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन के एसी कोच में मिले यूज्ड बेडशीट और कंबल, जानें कहां शिकायत कर सकते हैं आप?

स्टेट हाईवे पर कैसे देना होगा टोल टैक्स?

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया एनुअल फास्ट टैग पास सिर्फ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI के अंतर्गत आने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगा. अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल यह भी आ रहा है कि वह NHAI के एक्सप्रेसवे और हाईवे से गुजरने के बाद स्टेट हाईवे से गुजरते हैं. तो फिर वहां कैसे टोल टैक्स देना होगा. तो आपको बता दें उसके लिए आपको पहले की तरह ही फास्टैग से टोल चुकाना होगा. 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर भी तौला जाएगा वजन, जानें ट्रेन के किस कोच में कितना ले जा सकते हैं सामान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके खाते में अब तक नहीं आए महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये, जानें क्यों हुआ ऐसा?
आपके खाते में अब तक नहीं आए महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये, जानें क्यों हुआ ऐसा?
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget