एक्सप्लोरर

गलती से भी रेलवे स्टेशन पर ना बनाना रील, उठा ले जाएगी पुलिस

रेलवे स्टेशन या ट्रैक पर रील बनाना भारी पड़ सकता है. रेलवे एक्ट के तहत बिना अनुमति शूटिंग करना अपराध है. पकड़े जाने पर 1,000 से 5,000 रुपये तक का जुर्माना और 3 से 6 महीने तक की जेल हो सकती है.

सोशल मीड‍िया पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अगर आपने रेलवे ट्रैक या स्टेशन परिसर में रील बनाई तो अब ये शौक महंगा पड़ सकता है. रेलवे ने इस पर सख्ती बरतते हुए साफ कर द‍िया है कि बिना अनुमति वीडियो या फोटोग्राफी करना भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. पकड़े जाने पर हजारों रुपये का जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं.

रेलवे की सख्त कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में युवाओं में ट्रैक और स्टेशन पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ा है. इससे न केवल उनकी जान जोखिम में पड़ती है. बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे वीडियो बनाने वाले लोग खुद को और दूसरों को खतरे में डालते हैं. कई बार तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है.

कितना हो सकता है जुर्माना?

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति ट्रैक या स्टेशन परिसर में रील बनाते हुए पकड़ा गया तो उसे पर 1,000 रुपये से लेकर 5000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं दोषी को तीन से 6 महीने तक की जेल भी हो सकती है. साथ ही रेलवे प्रशासन एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार भी कर सकता है.

कहां पूरी तरह बैन है रील बनाना?

रेलवे मैनुअल के अनुसार रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म और ट्रेन में बिना अनुमति वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी पूरी तरह बैन है. इसके अलावा बिना लिखित अनुमति ऐतिहासिक धरोहरों, सरकारी इमारतों और संवेदनशील इलाकों में भी शूटिंग नहीं की जा सकती. वहीं कमर्शियल शूटिंग के लिए रेलवे बोर्ड या संबंधित जोन के सीपीआरओ से लिखित अनुमति और फीस अनिवार्य होती है.

बिना अनुमति शूटिंग पर क्या मिलती है सजा ?

रेलवे एक्ट 1989 के तहत किसी भी रेलवे ट्रैक या रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति शूटिंग करने पर जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. आईटी एक्ट 2000 की धारा 66E के अनुसार किसी की वीडियो या फोटो बिना अनुमति रिकॉर्ड करने पर 3 साल तक की कैद या 2 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. अगर कोई अश्लील या आपत्‍त‍िजनक कंटेंट रिकॉर्ड कर रहा है तो आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कब हुआ था सबसे पहला तख्तापलट, जान लीजिए इसका इतिहास

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Scheme: 'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना
दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 17 से 23 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 17 से 23 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Solar Panel: 2BHK, 3BHK और 4BHK के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम सही?
Solar Panel: 2BHK, 3BHK और 4BHK के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम सही?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget