एक्सप्लोरर

दुनिया में कब हुआ था सबसे पहला तख्तापलट, जान लीजिए इसका इतिहास

पूरा नेपाल युवाओं के गुस्से की आग में सुलग उठा. पीएम ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया. नेपाल में तख्तापलट के बाद सेना एक्शन में है लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे पहले तख्तापलट कहां हुआ था?.

हाल ही में नेपाल में हुए तख्तापलट ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. करीब दो दिन से आग में धधकने के बाद नेपाल में तख्तापलट हो गया. Gen Z के आक्रोश ने पूरे नेपाल की लोकतांत्रिक व्यवस्था को घुटनों पर ला दिया. इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और मंत्रियों के घरों को आग के हवाले कर दिया. भारी बवाल के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. हालांकि नेपाल से पहले दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो तख्तापलट का दंश झेल चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहला तख्तापलट कब और कहां हुआ था? तख्तापलट का इतिहास क्या है चलिए जानते हैं. 

इस देश में हुआ था पहला तख्तापलट

दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे पहला तख्तापलट अफ्रीकी देशों में हुए. अफ्रीका में पहला तख्तापलट 13 जनवरी 1963 को टोगो में हुआ जब राष्ट्रपति सिल्वानस ओलंपियो को असंतुष्ट सैनिकों ने गोली मार दी.  इस घटना को अफ्रीका में पहला तख्तापलट माना जाता है, क्योंकि यह स्वतंत्रता के बाद सत्ता के असंवैधानिक हस्तांतरण का पहला स्पष्ट उदाहरण था. अफ्रीका के सूडान, बुर्किना फासो और नाइजीरिया जैसे देशों में कई बार सत्ता का उलटफेर हुआ है. 

भारत के पड़ोसी देशों में तख्तापलट

भारत के पड़ोसी देशों में तख्तापलट की घटनाएं बार-बार देखी गई हैं. पाकिस्तान में 1958, 1977 और 1999 में सैन्य तख्तापलट हुए. 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार को उखाड़ फेंका. श्रीलंका में 2022 में आर्थिक संकट के कारण जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ उलटफेर का कारण बना बांग्लादेश में भी भी कई बार तख्तापलट की घटनाएं हुई और अब इस सूची में नेपाल भी शामिल हो गया है.

तख्तापलट के कारण

तख्तापलट के पीछे राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार और सैन्य महत्वाकांक्षा जैसे कारण होते हैं. कमजोर लोकतांत्रिक संस्थाएं और सत्ता का केंद्रीकरण भी तख्तापलट को बढ़ावा देते हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत में तो चटोपाध्याय, मुखोपाध्याय और बंदोपाध्याय हुआ करते थे... फिर कहां से आए ये चटर्जी, बनर्जी और मुखर्जी

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget