एक्सप्लोरर

IFSC कोड क्या होता है? यहां जानिए इसे पता करने के क्या हैं तरीके

किन्ही दो बैंक खातों के बीच ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए IFSC कोड प्रदान करना जरूरी होता है. अगर आपको किसी बैंक का IFSC कोड पता करना हो तो आप नीचे बताए गए तरीकों से पता लगा सकते हैं.

IFSC : एक समय तक लोगों को कहीं पैसे भेजने के लिए बैंक जाकर लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ता था. समय बदला और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधा आई. अब लोग आसानी से घर बैठे कहीं भी पैसे भेज या मंगा सकते हैं. इस प्रक्रिया में IFSC Code की जरूरत पड़ती है. क्या आप जानते हैं कि यह IFSC Code क्या होता है? प्रत्येक बैंक के लिए RBI एक खास तरह का कोड जारी करता है, जिसे IFSC Code कहते हैं. इसका इस्तेमाल NEFT और RTGS के जरिए online funds transfer करने के लिए होता है. आज इस लेख में हम इसी IFSC कोड में बारे में चर्चा करेंगे... 

क्या है IFSC Code? 

IFSC (Indian Financial System Code) जिसका हिंदी में मतलब भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड होता है, एक 11 डिजिट का कोड होता है. इसे किसी बैंक की किसी विशिष्ट शाखा की पहचान संख्या के तौर पर बनाया जाता है. किन्ही भी दो बैंक खातों के बीच ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए IFSC कोड प्रदान करना जरूरी होता है. इससे प्राप्तकर्ता के बैंक की सटीक पहचान की जाती है. 

IFSC कोड का रूप 

किसी भी IFSC Code में कुल 11 डिजिट होते हैं. कोड के पहले 4 अल्फाबेट अक्षर बैंक के नाम की जानकारी देते हैं. इसका पांचवा अंक शून्य होता है, जो भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिज़र्व रहता है. आखिर के 6 अंक बैंक की शाखा की जानकारी देते हैं. उदाहरण के लिए हमारे पास एक IFSC कोड है, आइए इससे समझते हैं - 

PUNB0055000 
PUNB – शुरुआत के चार शब्द बताते हैं कि यह Punjab National Bank का IFSC कोड है. 

0 – पांचवा अंक शून्य है. 

055000 – अंत के 6 अंक बैंक की शाखा (Mumbai Andheri West) के बारे में बता रहे हैं. 

IFSC Code से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के तरीके 

IFSC कोड के जरिए कई तरीकों से money transfer की जा सकती है. यह तरीके हैं - 

  • NEFT (National Electronic Funds Transfer)
  • RTGS (Real Time Gross Settlement)
  • IMPS (Immediate Payment Service)  

कैसे पता करें IFSC code? 

आप अपने या जिस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे भेजने हैं उसके बैंक के IFSC Code के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं. इसे जानने के कई तरीके हैं. 

  • बैंक खाता-पुस्तक से
  • RBI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए
  • चेक बुक के माध्यम से
  • बैंक शाखा में विजिट करके 

यह भी पढ़ें - 

परफ्यूम और डियोडरेंट में क्या अंतर होता है? समझिए कब कौन सा करना है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्फर्म टिकट के बाद भी रेलवे वसूलेगा पेनल्टी! जानें रेलवे का नया लगेज नियम
कन्फर्म टिकट के बाद भी रेलवे वसूलेगा पेनल्टी! जानें रेलवे का नया लगेज नियम
सोना खरीदने से पहले यह ऐप करें डाउनलोन, मिनटों में जांच लेंगे शुद्धता
सोना खरीदने से पहले यह ऐप करें डाउनलोन, मिनटों में जांच लेंगे शुद्धता
गणेश चतुर्थी पर रेलवे चलाएगा 262 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट्स और किराया
गणेश चतुर्थी पर रेलवे चलाएगा 262 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट्स और किराया
LPG: ना बीच में खत्म होगी गैस, ना उठाना पड़ेगा बोझ, 4 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर
LPG: ना बीच में खत्म होगी गैस, ना उठाना पड़ेगा बोझ, 4 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget