एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: अब गोरखपुर, लखनऊ और अयोध्‍या के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्‍सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरू 

Vande Bharat Express in UP: वंदे भारत एक्‍सप्रेस अब अयोध्‍या से होते हुए गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलेगी. यह सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. 

Vande Bharat Express Train For Lucknow to Gorakhpur: स्‍वदेशी सेमी हाई स्‍पीड वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन एक बार फिर दौड़ने के लिए तैयार है. आठ कोच वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई शहरों को एकसाथ जोड़ेगी. भारतीय रेलवे का प्‍लान लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर को जोड़ने का है. रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर को 7 जुलाई को हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है.

वंदे भारत एक्‍सप्रेस के इस ट्रेन को पीएम मोदी हर झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. यह ट्रेन अयोध्‍या जंक्‍शन से होकर 302 किमी की दूरी चार घंटे से भी कम समय में तय करेगी. यह दूरी वंदे भारत जल्‍द पूरा कर लेगी. अभी इस रूट पर सफर करने पर करीब 4.30 से 5 घंटे का समय लगता है. मौजूदा समय में ट्रेंन नंबर 22411 अरुणाचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोंडा जंक्शन से गोरखपुर और लखनऊ के बीच की दूरी  4 घंटे 35 मिनट में तय करती है, जो सबसे कम वक्‍त लेती है. इसके अलावा,  12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट का समय लेती है. 

आईएएनएस के रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराए और रूट्स पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि रेलवे बोर्ड लॉन्च से पहले इसे जारी करेगा. वहीं पीएम के उद्घाटन को लेकर भी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी.

इन पांच जगहों के लिए चली थी ट्रेन

वंदे भारत एक्‍सप्रेस की पांच ट्रेनें मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी. पीएम मोदी ने जिन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें रानी कमलापति (भोपाल)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. 

कितने यात्री कर चुके हैं सफर पूरा 

160 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम गति के साथ यह तेज चलने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस है. वंदे भारत एक्सप्रेस जिन रूटों पर चल रही है, उनमें यह सबसे तेज चलने वाली  यात्री ट्रेन है. 1 अप्रैल 2022 से 21 जून, 2023 तक, वंदे भारत एक्सप्रेस ने 2,140 यात्राएं पूरी की हैं और कुल 2,520,370 यात्रियों को सेवा दी है. आने वाले समय में भारत में लंबी रूटों के लिए भी स्‍लीपर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने का प्‍लान है. 

ये भी पढ़ें

LPG Cylinder के इंपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, एग्रीकल्चर सेस भी किया लागू, जानें क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget