एक्सप्लोरर

LPG Cylinder के इंपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, एग्रीकल्चर सेस भी किया लागू, जानें क्या होगा असर

LPG Cylinder Custom Duty: एलपीजी सिलेंडर के लिए सरकार ने एक बड़े फैसले के तहत इस पर कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से बढ़ाकर सीधा 15 फीसदी कर दिया है. जानें इससे किन पर असर आएगा-

LPG Cylinder Custom Duty: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ऊपर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी में भारी इजाफा कर दिया है. इसे 5 फीसदी से बढ़ाकर सीधा 15 फीसदी कर दिया है. इसके ऊपर अब एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) भी लगेगा. एलपीजी सिलेंडर के आयात पर 15 फीसदी का एग्रीकल्चर सेस वसूला जाएगा.

किन को मिली है राहत

केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के घरेलू कस्टमर्स के लिए बेची जाने वाली एलपीजी के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी शून्य रहेगी. हालांकि अन्य इंपोर्टर्स या आयातक जो घरेलू एलपीजी का आयात करते है, उनके लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी की दर 15 फीसदी पर ही रहेगी.

घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए बड़ा फैसला

हालांकि इसके साथ एक राहत की बात है कि सरकार ने फैसला लिया है कि लिक्विफाइड प्रोपेन, लिक्विफाइड ब्यूटेन और लिक्विफाइड प्रोपेन के साथ लिक्विफाइड ब्यूटेन के मिक्सचर पर किसी तरह की बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. ये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के घरेलू कंज्यूमर्स के लिए राहत की खबर है. इंडियन डायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के निकाले गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ये जानकारी मिली है.

घरेलू ग्राहकों के हितों को सुरक्षित करेगा ये कदम- सरकार

पेट्रोलियम विभाग और टैक्स से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सरकार का ये कदम घरेलू ग्राहकों के हितों को सुरक्षित करेगा और इसके साथ इंपोर्ट के खर्चों को भी कम करने में मदद करेगा. गौरतलब है कि भारत में कुकिंग गैस या एलपीजी के उत्पादन की कमी है और देश इसके आयात के लिए सऊदी अरब जैसे देशों पर काफी हद तक निर्भर है.

1 जुलाई को नहीं हुआ एलपीजी कीमतों में बदलाव

एक जुलाई को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था. 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर और 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं. राजधानी नई दिल्‍ली में रसोई यूज वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये और कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें

GIFT Nifty: आज से SGX Nifty बना GIFT Nifty, एसजीएक्स निफ्टी होगा डीलिस्ट- जानें क्या होंगे बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget