एक्सप्लोरर

क्या है यूपी सरकार की ई-स्मार्ट योजना? इस चीज में लोगों को होगी आसानी

UP Government E Smart Scheme: यूपी में अब लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए घंटों लंबी लाइन लगाकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. लगानी होगी. ई स्मार्ट योजना से नागरिकों का काम आसान हो जाएगा.

UP Government E Smart Scheme: जिस तरह केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए उनके हित के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. इस तरह राज्य सरकारें भी देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं लेकर आती है. जिससे नागरिकों के जीवन में बदलाव हो सके. उन्हें सरकारी कामों में सहूलियत हो सके. इसी सिललिसे में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में ई स्मार्ट योजना लागू करेने जा रही है.

इस योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश राज्य के अधिकारियों से राज्य के लोगों को मिलने में काफी आसानी होगी. यूपी में अब लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए लंबी-लंबी लाइन नहीं लगानी होगी. चलिए जानते हैं क्या है यह ई स्मार्ट योजना और किस तरह उत्तर प्रदेश के नागरिकों को होगा इस योजना का लाभ. 

ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लें सकेंगे

सरकारी अधिकारियों से मिलने में लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. पहले दफ्तर जाकर अपॉइंटमेंट लेना होता है. बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिलता है. और जब अपॉइंटमेंट मिल जाता है तो घंटों ऑफिस के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ता है. कई बार यह होता है अपॉइंटमेंट होने के बावजूद भी और इंतजार करने के बाद बिना मिले ही खाली हाथ लौटना पड़ता है. यह लगभग हर राज्य के नागरिक की कहानी है.

समय के साथ कई चीजों में बदलाव आया है लेकिन यह चीज जस की तस बनी हुई है. लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य में ही ई स्मार्ट योजना लागू करने जा रहे हैं. इस योजना के लागू होने के बाद से किसी को उत्तर प्रदेश में किसी अधिकारी से मिलना है. तो उसके लिए पहले से ही अपॉइंटमेंट फिक्स हो जाएगी. और अधिकारी के पास भी इस बात की सूचना मौजूद होगी. 

सभी जिलों में होगी लागू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जाने वाली ई स्मार्ट योजना उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी. इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में सभी अधिकारियों से मिलने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन फैसिलिटी उपलब्ध होगी. सभी जिला मुख्यालयों में कंप्यूटर्स पर यह जानकारी दिखाई जाएगी कब किससे मिलना है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी. जिसका मीटिंग का जो समय होगा उसे उसी टाइम पर अधिकारियों से मिलने दिया जाएगा. इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ भी नहीं की जाएगी. 

रोजाना एक जिले में 500 लोग आते हैं

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं और आंकड़ों का अनुसार हर एक जिला मुख्यालय में अलग-अलग अधिकारियों से मिलने तकरीबन 500 लोग रोजाना आते हैं. और सही व्यवस्था न होने क चलते इनमें से कई लोगों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है. लेकिन अब ई स्मार्ट योजना के तहत मिलने वाले फरियादियों को काफी सहूलियत होगी उनका समय भी बचेगा और उनकी बात भी सुनी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर योजना को लेकर मन में हैं सवाल? इस नंबर पर मिलेंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget