रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
भारत के कई राज्यों में चक्रवाल अर्णब का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं, तो वहीं कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है. आइये देखें इन ट्रेनों की लिस्ट.

इन दिनों चक्रवाती तूफान अर्णब देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा रहा है. इसके कारण मौसम का मिजाज भी कई राज्यों में खराब नजर आ रहा है. इसी तूफान के चलते भारतीय रेलवे को भी अपनी ट्रेनों के शेड्यूल को बदलना पड़ रहा है. क्योंकि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दूसरे राज्यों में चक्रवात अर्नब का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है.
ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 28 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, 28 अक्टूबर को चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है.
किन शहरों में रेल यात्रा हो रही प्रभावित?
रेलवे के इस फैसले का असर विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसापुर और काकीनाडा पोर्ट समेत कई शहरों के बीच चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ा है. इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने चार्लापल्ली और बेंगलुरु के बीच चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं भी रद्द की हैं. अगर आप इन रूटों पर यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ही ट्रेन की स्थिति चेक कर लें.
28 अक्टूबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
साउथ कोस्ट रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन ने 28 अक्टूबर 2026 को कई ट्रेनों को रद्द किया है. यहां देखें इन ट्रेनों की लिस्ट:
- गाड़ी संख्या 17244, रायगड़ा-गुंटूर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12739 विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 07038 श्रीकाकुलम टाउन-चार्लापल्ली स्पेशल 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 20707 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 20833 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 20708 विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17206 काकीनाडा पोर्ट-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 22875 विशाखापट्टनम-गुंटूर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 22876 गुंटूर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12717 विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17263 भीमावरम जंक्शन-नरसापुर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67279 नरसापुर-निदादावोलु पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67280 निदादावोलु-नरसापुर पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67276 नरसापुर-विजयवाड़ा पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 07268 विशाखापट्टनम-पार्वतीपुरम पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 07267 पार्वतीपुरम-विशाखापट्टनम पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17220 विशाखापट्टनम-मछलीपट्टनम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 18521 विशाखापट्टनम-गुंतकल एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17250 काकीनाडा पोर्ट-तिरुपति एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12787 नरसापुर-नगरसोल एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67241 राजमुंदरी-भीमावरम जंक्शन पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67242 भीमावरम जंक्शन-राजमुंदरी पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67243 निदादावोलु-नरसापुर पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67285 राजमुंदरी-विशाखापट्टनम पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 67286 विशाखापट्टनम-राजमुंदरी पैसेंजर 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17281 गुंटूर-नरसापुर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12727 विशाखापट्टनम-हैदराबाद एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12861 विशाखापट्टनम-महबूबनगर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 12737 काकीनाडा पोर्ट-लिंगमपल्ली एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
चक्रवात के कारण रेलवे ने 28 अक्टूबर को चलने वाली तीन ट्रेनों के रवाना होने के समय में बदलाव किया है. इन ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है:
- ट्रेन नंबर 17221, काकीनाडा पोर्ट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चलेगी.
- ट्रेन नंबर 17239, गुंटूर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चलेगी.
- ट्रेन नंबर 17240 विशाखापट्टनम-गुंटूर एक्सप्रेस भी 5 घंटे की देरी से चलेगी.
29 और 30 अक्टूबर को भी रद्द रहेंगी ट्रेनें
रेलवे ने 29 और 30 अक्टूबर को चलने वाली कुछ अन्य ट्रेनों को भी रद्द करने का फैसला किया है।
- 29 अक्टूबर 17205 साईंनगर शिरडी-काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस
- 29 अक्टूबर 17015 भुवनेश्वर न्यू-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- 30 अक्टूबर 20809 संबलपुर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस
सावधान रहें यात्री
यदि आप भी इन तारीखों पर सफर करने वालें हैं, तो घर से निकलने से पहले ही ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लें. नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?






















