एक्सप्लोरर

Blood Facts: खून का रंग सिर्फ लाल ही नही होता, जानिए किसका खून होता है बैंगनी, हरा और नीला!

इंसानों का खून लाल रंग का होता है, कईं और जीवों का खून भी लाल रंग का होता है. खून के लाल होने की वजह उसमे मौजूद हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन है.

Facts About Blood Colours: किसी भी जीव के जिंदा रहने के लिए उसका दिल (Heart) बहुत जरूरी अंग है, जो लगातार शरीर में खून (Blood) को पंप करता रहता है. खून का प्रवाह और रंग भी आपके स्वास्थ्य की जानकारी देता है. आपने अक्सर सुना होगा कि खून तो सबका ही लाल होता है, लेकिन क्या धरती पर रहने वाले सभी जीवों का खून लाल रंग का होता है? अगर ऐसा होता तो फिर खून चढ़ाने के लिए हमे इंसान की जरूरत क्यों पड़ती. शायद फिर तो किसी अन्य प्राणी, जिसका खून लाल रंग का होता उसी का खून चढ़ा दिया जाता. असल में इंसानों का खून लाल रंग का होता है. खून के कईं रंग होते हैं, जो अलग अलग जीवों में पाया जाता है. आइए जानते हैं खून से जुड़ी कुछ रोचक बातें

खून के भी होते हैं कई रंग

यह तो आप जानते ही हैं कि इंसानों का खून लाल रंग का होता है, कईं और जीवों का खून भी लाल रंग का होता है. इंसानों के अलावा कशेरुकीय जीवों (Vertebrates) का खून भी लाल रंग का होता है, खून के लाल होने की वजह उसमे मौजूद हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन है. खून में मौजूद लौह अयस्क ऑक्सीजन के साथ मिलकर इसे लाल रंग प्रदान करता है, लेकिन बहुत से जीव ऐसे भी हैं जिनका खून नीला, हरा और बैंगनी रंग का होता है.

इनका खून है नीला

आमतौर पर समुद्र में पाए जाने वाले जीवों जैसे ऑक्टोपस, मोलस्क, स्क्विड, क्रस्टेशियन और मकड़ियों में पाया जाने वाला खून नीले रंग का होता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इनके खून में हीमोग्लोबिन की जगह हीमोसाइनिन बहता है, हीमोसाइसिन में लौह की जगह कॉपर यानि कि तांबे की मात्रा ज्यादा होती है और यह ऑक्सीज़न से मिलते ही खून को नीले रंग में बदल देता है.

इनका खून होता है हरा

हरा रंग सुनकर अब आप यह न समझ बैठना कि यहां क्लोरोफिल की वजह से खून का रंग हरा होता है, बल्कि कुछ छोटे-छोटे प्राणियों के खून में क्लोरोक्रूओरिन (Erythrocruorin) की मात्रा पाई जाती है. हीमोग्लोबिन से मिलता-जुलता यह सबकंटेंट ऑक्सीज़न के संपर्क में आते ही गहरे हरे रंग का हो जाता है. आमतौर पर यह शरीर को तोड़ लेने वाले कीड़ों जैसे जोंक, केंचुआ और समुद्री केंचुआ में पाया जाता है.

इनमे होता है बैंगनी रंग खून

कुछ जीवों के खून में हेमीराइथ्रिन (Hemerythrin) सब्सटेंस पाया जाता है. यह हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की अपेक्षा काफी कम ऑक्सीज़न की सप्लाई करता है, इसका अपना कोई रंग नहीं होता, परंतु ऑक्सीजन (Oxygen) से मिलते ही यह बैंगनी या मजेंटा रंग बनाता है और इन प्राणियों का खून बैंगनी दिखाई देता है. कुछ खास समुद्री जीव जैसे पीनस वर्म, पीनट वर्म और ब्राचियोपोड्स का खून बैंगनी (Magenta Blood) रंग का ही होता है.

ये हैं सींग वाली स्पेशल मकड़ी, क्या इसके काटने से हो सकती है मौत?

Death Facts: सबसे अंत में जाते हैं कान, मौत से जुड़े ये फैक्ट आपको हैरान कर देंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget