एक्सप्लोरर

खराब ट्रैफिक सिग्नल नजर आए तो यहां कर सकते हैं शिकायत, जान लीजिए प्रोसेस

Traffic Signal Rules: अगर कहीं खराब ट्रैफिक सिग्नल दिखे तो अब आसानी से कर सकते हैं शिकायत. कहां और कैसे दर्ज होगी रिपोर्ट. जान लीजिए इसकी पूरी प्रोसेस.

शहरों में ट्रैफिक जाम और सड़क पर बढ़ती भीड़ सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि ट्रैफिक सिग्नल सही से काम नहीं करते या पूरी तरह खराब हो जाते हैं. इस वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर शिकायत कहां करें ताकि जल्दी से कार्रवाई हो सके. 

दरअसल ट्रैफिक सिग्नल की खराबी को लेकर अब तकनीक की मदद से आसानी से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. सरकार और ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है. जिससे आम नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. कैसे आप कर सकते हैं इस बारे में शिकायत? जान लीजिए प्रोसेस.

कैसे कर सकते हैं शिकायत?

अगर आपको कहीं खराब ट्रैफिक सिग्नल दिखाई देता है. तो आप इसकी शिकायत सीधे ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में कर सकते हैं. आपको बता दें हर सिग्नल पोल पर एक अलग यूनिक नंबर लिखा होता है. जिससे शिकायत करना आसान हो जाता है. इस यूनिक कोड को नोट करने के बाद आपको ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 1095 पर काॅल करना होता है. 

यह भी पढ़ें: इस दिन शुरू हो रही 'लाडो लक्ष्मी योजना', इन महिलाओं के खाते में आएंगे 2100 रुपये

जिसके बाद आप  अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा आप ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और लोकेशन शेयर करके भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है. जिससे सड़कों पर जाम की समस्या से राहत मिलने में मदद मिलती है.

दिल्ली में ऐसे भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आप दिल्ली में रहते हैं. तो फिर आपके पास और भी आसान ऑप्शन है. आपको बता दें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब अपने ट्रैफिक प्रहरी ऐप में एक नया फीचर जोड़ने पर काम कर रही है. इसके जरिए अगर किसी इलाके का ट्रैफिक सिग्नल खराब है. तो आपको बस वहां की फोटो एप पर अपलोड करनी होगी. फोटो के साथ लोकेशन की जानकारी भी भेज दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार न कम करे दाम तो यहां करें शिकायत, जान लें अपना अधिकार

जिससे कंट्रोल रूम को तुरंत पता चल जाएगा कि समस्या कहां है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंचकर खराब सिग्नल को ठीक कर देगी. इससे ना सिर्फ शिकायत दर्ज करना आसान होगा. बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से तुरंत राहत भी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: बिहार में बेरोजगार युवाओं को हर महीने में मिलेंगे 1000 रुपये, जानें कैसे करना होगा अप्लाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget