एक्सप्लोरर

GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार न कम करे दाम तो यहां करें शिकायत, जान लें अपना अधिकार

GST Cut Rate: रोजमर्रा की चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक पर टैक्स कम लगेगा. पहले 12 प्रतिशत या 28 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब इन्हें 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत की कैटेगरी में रखा गया है.

GST Cut Rate: देश की आम जनता को केंद्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने GST के नए रेट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नई दरें 22 स‍ितंबर से प्रभावी हो रही हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब चीजें नए रेट्स के हिसाब से मिलेंगी. बता दें कि 3 सितंबर 2025 को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब देश में जीएसटी की चार दरें यानी 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 28 प्रतिशत नहीं होंगी, बल्कि सिर्फ दो दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही लागू रहेंगी.

सरकार के इस फैसले से बहुत सारी चीजें सस्ती हो जाएंगी, जैसे तेल, साबुन, शैंपू, दूध, मक्खन, घी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, बाइक और कार. इन चीजों को 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत की कैटेगरी में रखा गया है. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा. हालांकि, बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि जीएसटी कट के बाद भी अगर दुकानदार पुराने रेट पर सामान दे तो क्या करें? ऐसे में आपके पास शिकायत करने का कानूनी अधिकार है. तो चलिए जानते हैं कि 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार दाम कम न करे तो कहां शिकायत करें. 

दुकानदार दाम कम न करे तो कहां शिकायत करें

1. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) - सरकार ने National Consumer Helpline (NCH) की सुविधा दी है, जहां आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां आप टोल फ्री नंबर 1800-11-4000 या 1915 पर कॉल करके सीधे अपनी समस्या बता सकते हैं. इसके अलावा WhatsApp से भी 8800001915 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. 

2. वेबसाइट के जरिए शिकायत करें - National Consumer Helpline की ऑफिशियल वेबसाइड  https://consumerhelpline.gov.in/public/ पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं. इसमें शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर साइन अप करें फिर लॉग इन करें और Register Grievance ऑप्शन चुनें. अपनी शिकायत की पूरी जानकारी दें, सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शिकायत सबमिट करें, इसके बाद आपको एक डॉकेट नंबर मिलेगा. इसी नंबर से आप अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकते हैं. 

3. मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत करें - NCH मोबाइल ऐप, Google Play Store या App Store से डाउनलोड करें. रजिस्टर करें, लॉग इन करें और शिकायत दर्ज करें. इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. UMANG ऐप में जाकर Consumer Complaints का ऑप्शन चुनें और शिकायत दर्ज करें.

कंज्यूमर फोरम में शिकायत कैसे करें?
जब आप शिकायत दर्ज करते हैं, तो NCH आपकी शिकायत संबंधित कंपनी या दुकानदार को भेजता है. इसके बाद कंपनी को आपकी शिकायत का जवाब देना होता है. अगर जवाब नहीं मिलता तो आप आगे कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं. अब आपको दुकानदार या कंपनी के शहर में शिकायत करने की जरूरत नहीं है. आप अपने शहर या राज्य के किसी भी कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

फोरम की जानकारी आपको https://consumerhelpline.gov.in/public/ वेबसाइट के Forums सेक्शन में मिलती है. जिसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें Indian Railway Ticket Rules: ट्रेन जर्नी से पहले खो गया टिकट, तो कैसे कर सकते हैं यात्रा; जानें नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget