एक्सप्लोरर

खपत से कई गुना ज्यादा आ रहा है बिजली का बिल तो ऐसे करें शिकायत, हो जाएगा समाधान

अगर बिजली की खपत आपने कम की है. लेकिन आपके घर का बिजली का बिल ज़्यादा आ गया है. अगर ऐसा आपके साथ होता है. तो फिर आपको चुप बैठने की ज़रूरत नहीं है. आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं.

Electricity Bill Complaint: फ्रिज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन या ओवन इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए बिजली की ज़रूरत होती है. इनके अलावा भी घरों में बिजली के बहुत से उपकरण इस्तेमाल होते हैं. सब में बिजली की खूब खपत होती है. जिसका बाद में हमें बिल चुकाना होता है. लेकिन अगर बिजली की खपत आपने कम की है. लेकिन आपके घर का बिजली का बिल ज़्यादा आ गया है. अगर ऐसा आपके साथ होता है. तो फिर आपको चुप बैठने की ज़रूरत नहीं है. आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं. आइये जानते हैं कहां की जा सकती है इसकी शिकायत.

नोएडा वाले ऐसे करें शिकायत

अगर आप बिजली का कम इस्तेमाल कर रहे हैं. और आपको लग रहा है बिल इस्तेमाल से ज्यादा आ रहा है. तो फिर आप इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. अगर आप उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहते हैं तो फिर आप इन नंबरों पर 0120 – 6226666, 2333555, 2333888 पर कॉल कर के शिकायत कर सकते हैं. इसके साथ ही आप crm@noidapower.com पर मेल भी कर सकते हैं. आप चाहे तो नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की ऐप पर भी जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

दिल्ली वाले यहां करें

अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं और वहां आप ज्यादा बिल से परेशान है. तो फिर इसके लिए आप बीएसईएस या फिर टाटा पावर पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. अगर आपका इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर बीएसईएस है तो फिर आप बीएसईएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsesdelhi.com/web/bypl/contact-customer-care पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. वहीं अगर आपको टाटा पावर से बिजली मिल रही है. तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.tatapower-ddl.com/customer/complaint/complaint-registration.aspx पर जाकर शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा अगर और किसी कंपनी से आपकी बिजली आ रही है. तो आप वहां जाकर उसके पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

बिजली विभाग से भी कर सकते हैं बात 

अगर आपके यहां बिजली का सिस्टम सरकारी है.  आपके यहां बिजली की खपत कम है लेकिन बिल ज्यादा आ रहा है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी बिजली विभाग में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको लिखित में एक शिकायत पत्र देना होगा. इसके बाद जांच अधिकारी आकर आपके यहां बिजली की इस्तेमाल और खपत को चेक करेंगे. उसके बाद  आपकी शिकायत पर एक्शन लेंगे.  

यह भी पढ़ें: पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी, ये है आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टोल पर कितना जाम, हाईवे पर कितने गड्ढे, सबका हिसाब रखेगी सरकार
टोल पर कितना जाम, हाईवे पर कितने गड्ढे, सबका हिसाब रखेगी सरकार
रेल टिकट कैंसल पर 1 रुपया कम दिया, अब IRCTC को देने पड़े 3100 रुपए
रेल टिकट कैंसल पर 1 रुपया कम दिया, अब IRCTC को देने पड़े 3100 रुपए
चंडीगढ़ में विधवा-दिव्यांग पेंशन डबल, अब मिलेंगे 2000 रुपए
चंडीगढ़ में विधवा-दिव्यांग पेंशन डबल, अब मिलेंगे 2000 रुपए
नमो भारत के यात्रियों को मिलेगी खाने-पीने की सुविधा, इस स्टेशन पर खुलेंगी दुकानें
नमो भारत के यात्रियों को मिलेगी खाने-पीने की सुविधा, इस स्टेशन पर खुलेंगी दुकानें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget