एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में विधवा-दिव्यांग पेंशन डबल, अब मिलेंगे 2000 रुपए

चंडीगढ़ लेबर वेलफेयन बोर्ड ने विधवा और दिव्यांगों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही महिला कर्मचारियों को 21 हजार रुपये मातृत्व सहायता और नवजात के नाम पर FD करवाई जाएगी.

चंडीगढ़ में विधवा और दिव्यांग पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दी गई है. चंडीगढ़ लेबर वेलफेयर बोर्ड की 9वीं मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. इसके साथ ही मातृत्व सहायता 21000 रुपए कर दी गई है, डिजिटल एजुकेशन स्कीम के तहत लैपटॉप के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे. 

इतना ही नहीं लेबर सेक्रेटरी अनुराधा एस चगाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में कन्यादान स्कीम का दायरा भी बढ़ाया गया है. अब सेल्फ स्टडी करने वाले कर्मचारियों को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी. इससे हजारों मजदूर परिवारों को फायदा होगा. 

आपको बता दें कि पहले चंडीगढ़ में बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 1000 रुपए ही थी, जिसकी बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से हो रही थी. इस फैसले के पीछे के मकसद की बात करें तो पेंशन में बढ़ोतरी करने से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी. साथ ही इसकी मदद से वे अपने जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

डिजिटल एजुकेशन योजना शुरू

बता दें कि बोर्ड ने डिजिटल एजुकेशन योजना भी शुरू की है. इसके तहत पात्र लोगों को डिजिटल डिवाइस और लैपटॉप के लिए 25000 रुपये मिलेंगे. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ये पैसा जीवन में केवल एक ही बार दिया जाएगा. साथ ही इन योजनाओं का लाभ नियमों और शर्तों के मुताबिक ही दिया जाएगा.

शादी के लिए दी जाएगी आर्थिक मदद

जानने वाली बात ये है कि अब कन्यादान योजना के तहत अब जो महिला कर्मचारी अविवाहित है, उन्हें शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं सेल्फ स्टडी के लिए भी कर्मचारियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. यानी पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए आर्थिक मदद दी जा सकती है. हालांकि, योजनाओं का लाभ लेने के लिए नियम और शर्तों को पूरा करना जरूरी है. 

महिला कर्मचारियों को मिलेगी मदद

सबसे अहम बात तो ये है कि मातृत्व लाभ योजना के तहत पात्र महिला कर्मचारियों को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. ये राशि सैलरी और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरी करने के लिए दी जाएगी. इसके अलावा नवजात बच्चे के नाम पर एक तय रकम की एफडी करवाने की भी बात सामने आई है.

नवजात बच्चे के नाम होगी  FD

मातृत्व सहाया के अलावा नवजात बच्चे के नाम पर 10 हजार रुपये की FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट भी करवाई जाएगी. इससे कई सारे फायदे भी होंगे. एफडी करवाने पर ब्याज भी मिलेगा और जब समय पूरा हो जाएगा तो मूल रकम के साथ ही ब्याज भी शामिल हो सकता है. ये रकम बच्चे के भविष्य के लिए काम आ सकती है. 

बोर्ड के इस फैसले से क्या फायदा होगा?

  • सबसे पहले तो पेंशन में बढ़ोतरी होने से हर साल 12000 रुपये जो मिलते थे, अब 12000 रुपये की अतिरिक्त मदद मिलेगी.
  • साथ ही मां और नवजात बच्चे के लिए भी आर्थिक सुरक्षा.
  • वहीं नवजात बच्चे की एफडी होने से उसके भविष्य के लिए बचत होगी.
  • इसके अलावा पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी.
  • सेल्फ स्टडी से लेकर शादी के खर्च में भी सहायता की जाएगी. यानी बोर्ड के इस फैसले से कई फायदे होंगे.

छठ पर बिहार जाना है? 6 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मुंबई-गोरखपुर भी शामिल

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नमो भारत के यात्रियों को मिलेगी खाने-पीने की सुविधा, इस स्टेशन पर खुलेंगी दुकानें
नमो भारत के यात्रियों को मिलेगी खाने-पीने की सुविधा, इस स्टेशन पर खुलेंगी दुकानें
LIC का नया हेल्थ शील्ड प्लान 907 लॉन्च, मरीज को रोजाना मिलेंगे 10 हजार
LIC का नया हेल्थ शील्ड प्लान 907 लॉन्च, मरीज को रोजाना मिलेंगे 10 हजार
छठ पर बिहार जाना है? 6 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मुंबई-गोरखपुर भी शामिल
छठ पर बिहार जाना है? 6 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मुंबई-गोरखपुर भी शामिल
Train Cancelled: वंदे भारत समेत 9 ट्रेनें कैंसल, 14 डायवर्ट, चक्रवात से यात्री परेशान
Train Cancelled: वंदे भारत समेत 9 ट्रेनें कैंसल, 14 डायवर्ट, चक्रवात से यात्री परेशान
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget