एक्सप्लोरर

इस राज्य की महिलाओं के खाते में आएंगे 3 हजार रुपये, हो गया है ये बड़ा ऐलान

Ladli Behna Yojana Benefits Increased: एमपी में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. अब इस योजना में लाभ ले रही महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये. जानें पूरी डिटेल्स.

Ladli Behna Yojana Benefits Increased: भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. सरकार की योजनाएं अलग-अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से होती हैं. बच्चों, बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकारी योजनाएं चलाई जाती है. केंद्र सरकार के अलावा भारत के जितने भी राज्य हैं. उन सभी राज्यों में भी महिलाओं के हितों का खास ध्यान रखा जाता है. राज्यों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढाने के लिए अलग-अलग तरह की योजना चलाई जाती है. साल 2023 में मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की गई थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. अब इस योजना में लाभ ले रही महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. 

बढ़ाई गई योजना की सहायता राशि

मध्य प्रदेश में तकरीबन सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलता है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपये हर महीने भेजे जाते हैं. सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं के खाते में योजना की किस्त के पैसे भेजे. इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बात का ऐलान भी किया कि अब महिलाओं के खाते में 1250 रुपये नहीं बल्कि 3000 रुपये आएंगे.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में फिर आ रहा शाही स्नान, जानें किस घाट पर स्नान करना है सबसे ज्यादा सेफ

बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले भी इस बात का जिक्र किया था.  सोमवार को देवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न सिर्फ 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में किस्त के पैसे भेजे बल्कि उन्हें आश्वासन भी दिया कि जल्द ही इस योजना में उन्हें  3000 रुपये मिलने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: होली पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर? बीजेपी ने किया था वादा

कबसे मिलेगी बढ़ी हुई राशि?

बता दें कुछ महीनों पहले भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के लिए योजना में 1250 रुपए की राशि को 3000 रुपए करने की घोषणा की थी. अब एक बार फिर से उन्होंने इस बात को लेकर महिलाओं को संबोधित किया है. लेकिन उन्होंने इस बात को स्पष्ट तौर से नहीं बताया कि योजना में मिलने वाली किस्त के लाभ में बढ़ोतरी कब से होगी. और किस महीने से महिलाओं के खाते में 3000 रुपए की किस्त आएगी. हालांकि माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक महिलाओं को बड़ी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: आपके पास भी है 20 साल पुरानी गाड़ी तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो ढीली हो जाएगी जेब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा अपडेट, दिल्ली के 5 स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा अपडेट, दिल्ली के 5 स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद
EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget