एक्सप्लोरर

एक परिवार से कितनी लड़कियों का खुल सकता है सुकन्या खाता? 8.2 परसेंट का मिलता है ब्याज

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं योजना में एक ही परिवार की कितनी बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है. 

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं. इनमें अलग-अलग तबकों के लोगों को देखते हुए सरकार योजना लेकर आती है. बेटियों के भविष्य की चिंता हर माता-पिता को होती है. उनकी पढ़ाई का खर्चा, उनकी शादी के लिए पैसे. इन सब के लिए माता-पिता पहले से ही प्लानिंग करके चलते हैं. 

बेटियों के भविष्य को बेहतर और उज्जवल बनाने के लिए भी सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जाती है. इसमें निवेश करके बेटियों के माता-पिता या उनके अभिभावक उनके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस योजना में एक ही परिवार की कितनी बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है. 

एक परिवार की कितनी बेटियों के खाते खोल सकते हैं? 

साल 2015 में भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की गई थी. इसी योजना के तहत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई. इस योजना के तहत बेटी के माता-पिता या और कोई भी अभिभावक बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं. और उसमें निवेश कर सकते हैं. सरकार द्वारा इस योजना में अच्छा खासा ब्याज दिया जाता है. और मैच्योरिटी के वक्त माता-पिता के पास बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी के लिए ठीक-ठाक रकम जमा हो जाती है. 

इस योजना का लाभ ले रहे हैं माता-पिता और अभिभावकों के मन में यह सवाल आता है कि योजना में परिवार की कितनी बेटियों के खाते खुलवाए जा सकते हैं. तो बता दें इस योजना के तहत एक ही परिवार की दो बेटियों के खाते खुलवाए जा सकते हैं. लेकिन अगर किसी की एक बेटी होने के बाद दो जुड़वा बेटियां पैदा हुई है. तो वह तीन बेटियों के नाम पर खाता खुलवा सकता है. 

 8.2% का मिलता है ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना में  निवेश पर सरकार द्वारा फिलहाल 8.2% की ब्याज दर से ब्याज दिया जा रहा है. योजना में 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किये जा सकते हैं. योजना में खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए. बेटी की उम्र 18 साल की हो जाती है तो वह पढ़ाई के लिए तक अमाउंट निकल सकती है. योजना की मेच्योरिटी बेटी 21 साल तक की होने पर होती है.

कैसे खुलवाएं खाता?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर संपर्क किया जा सकता है. तो वहीं इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस में जाकर के भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्या पूरा नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए मजबूर कर सकती है कंपनी? जान लें अपने काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन आसान तरीकों से 2 हफ्ते ज्यादा चलेगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए कौन-से हैं वो Easy हैक्स?
इन आसान तरीकों से 2 हफ्ते ज्यादा चलेगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए कौन-से हैं वो Easy हैक्स?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
शिवहर से लेकर पटना तक, जानें बिहार के किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
शिवहर से लेकर पटना तक, जानें बिहार के किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद
Embed widget