एक्सप्लोरर

छठ और दिवाली पर जाना है बिहार, जानें बस-ट्रेन और फ्लाइट का क्या हाल

Special Trains, Flights And Buses For Bihar: छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें और बसें तो साथ ही जान लें उड़ेगी स्पेशल फ्लाइट्स. जान लें क्या है इन सबका हालिया स्टेटस.

छठ और दिवाली के त्यौहार पर हर साल बिहार जाने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है. और यही सिलसिला इस बार भी जारी रहेगा. 21 अक्टूबर को इस साल दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा. तो वहीं उसके बाद 23 अक्टूबर से छठ का त्योहार शुरू होगा. बिहार में छठ का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इन खास मौकों पर बहुत से ऐसे लोग जो अपने घरों से बाहर रह रहे होते हैं. वापस अपने घर त्यौहार मनाने के लिए जाते हैं. हर साल उनके लिए स्पेशल बसें, ट्रेनें और फ्लाइट की व्यवस्था की जाती है. इस साल क्या है इन चीजों का स्टेटस चलिए आपको बताते हैं पूरी जानकारी.

छठ-दिवाली के मौके पर चलाई जाएंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें

छठ और दिवाली के विशेष त्यौहार को देखते हुए रेलवे की ओर से इस बार बड़ी सौगात का ऐलान किया गया. रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस त्यौहार के मौके पर बिहार के लिए 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसमें नए  अमृत भारत ट्रेन भी शामिल हैं. जो दिल्ली–गया, सहरसा–अमृतसर, छपरा–दिल्ली और मुज़फ़्फ़रपुर–हैदराबाद चलेगी. तो इसके साथ ही  पूर्णिया– पटना के बीच एक वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू होगी. तो इसके अलावा अहमदाबाद से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें:  पहली नौकरी लगते ही करना होगा ये काम, EPFO का नया नियम जानते हैं आप?

इन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स 

त्योहारों के समय पर देखा जाता है कि फ्लाइट की टिकट काफी महंगी हो जाती है. और इस बार भी अनुमान को यही है. 20 अक्टूबर के बाद से दिल्ली से दरभंगा जाने की टिकटें 9000–10000 रुपये तक चल रही हैं. वहीं अहमदाबाद मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों से भी 10000–17000 रुपये तक की रेंज देखी जा रही है. 

इस मौके को देखते हुए तीन एयरलाइंस SpiceJet, IndiGo, Aakash Airlines दरभंगा रूट पर काम कर रही हैं. लेकिन टिकटों की कीमत कम नहीं हुई है. तो पटना के लिए भी अक्टूबर के महीने में त्योहार के समय पर टिकटों की कीमतों में अभी से उछाल देखने को मिल रहा है. अब देखना होगा त्यौहार के समय पर इसमें  और बढ़ोतरी तो नहीं होती. 

यह भी पढ़ें: पुलिस नहीं लिख रही FIR तो कहां कर सकते हैं शिकायत, जान लें अपना अधिकार

राज्य सरकार चलाएगी स्पेशल बसें

बिहार सरकार के BSRTC ने छठ दिवाली के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. पूरे त्योहार सीजन में 299 इंटर-स्टेट बसें चलाई जाएंगी. जिनमें AC और non-AC deluxe बसें हैं. इसके अलावा BSPTC ने भी घोषणा की है कि 1सितंबर से 30 नवंबर तक AC और deluxe बसों का सर्विस शुरू कर दी जाएगी. यह बसें पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, गया, पूर्णिया से चलकर दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, कोलकाता जैसे शहरों तक जाएंगी. ऑनलाइन बुकिंग के लिए BSPTC की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर जाना होगा. तो वहीं इसके लिए  helpline 1800-345-7251 भी जारी की गई है. किसी तरह की समस्या होने पर वहां काॅल करके जानकारी ली जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मित्र ऐप पर कैसे कर सकते हैं शिकायत, कितने दिन में मिलता है समाधान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस हुई कम, रेंट एग्रीमेंट बनवाना पड़ेगा सस्ता
UP में स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस हुई कम, रेंट एग्रीमेंट बनवाना पड़ेगा सस्ता
इस राज्य ने किया बोनस का ऐलान, पे स्केल भी बढ़ाया, दशहरे पर डबल धमाका
इस राज्य ने किया बोनस का ऐलान, पे स्केल भी बढ़ाया, दशहरे पर डबल धमाका
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
ट्रेन में फोटो, लोकेशन और टाइम, सब रिकॉर्ड होगा, अब खाने में गड़बड़ी नहीं चलेगी
ट्रेन में फोटो, लोकेशन और टाइम, सब रिकॉर्ड होगा, अब खाने में गड़बड़ी नहीं चलेगी

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget