एक्सप्लोरर

पतंग उड़ाने को लेकर क्या हैं नियम, जान लें हर कानून, वरना हो जाएगी जेल

Laws For Flying Kite: भारत में पतंग उड़ाने को लेकर बाकायदा कानून है. बिना नियमों का ध्यान दिए उड़ाई पतंग तो हो सकती है जेल. चलिए आपको बताते हैं क्या है इसे लेकर नियम. 

Laws For Flying Kite: बहुत से लोगों को पतंग बाजी का शौक होता है. लोग अपने घरों की छतों पर जाकर देर तक खूब पतंग उड़ाते हैं. कुछ खास मौकों पर तो आपको आसमान में पक्षियों की तरह पतंगे नजर आती हैं. जैसे हाल ही में मकर संक्रांति गुजरी है. मगर संक्रांति के दिन भारत में पतंग उड़ाने का रिवाज काफी पुराना है. तो इसके अलावा 15 अगस्त को भी भारत में खूब पतंग उड़ाई जाती हैं.

पतंग उड़ाना खुशी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए देश भर के लोग मकर संक्रांति और 15 अगस्त पर खूब पतंग उड़ाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ पतंग उड़ाना ही आपको जेल की सैर करवा सकता है. आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है. तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल हो सकता है. भारत में पतंग उड़ाने को लेकर बाकायदा कानून है. चलिए आपको बताते हैं क्या है इसे लेकर नियम. 

पतंग उड़ाना गैरकानूनी?

पतंग उड़ाने का शौक कुछ लोगों को बचपन से होता है. तो वहीं कुछ लोग मौके मिलने पर खूब पतंगबाजी करते हैं. जैसे मकर संक्रांति पर आपने देखा होगा आपके आसपास कई लोग वह उन्हें खूब पतंग उड़ाई होगी. 15 अगस्त के मौके पर भी देशभर के अलग-अलग शहरों में लोग खूब पतंग उड़ाते हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली में भी 15 अगस्त की सुबह होते ही पतंगों से आसमान भरा हुआ नजर आता है. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करना गैरकानूनी है. इसके चक्कर में जेल भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: वायरल हो रहे बाबाओं को महाकुंभ से कौन कर रहा है बाहर, जानें किसके पास है ऐसा करने की पावर

यहां से लेनी होगी परमिशन

बता दें भारत में भारतीय विमानन अधिनियम, 1934 की धारा 11 के तहत अगर कोई इंसान 60 मीटर यानी 200 फीट से ऊंचाई से ऊपर पतंग उड़ाता है. तो इसके लिए उसे डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए से परमिशन लेने की जरूरत होती है. बिना इसके अगर इस ऊंचाई तक पतंग उड़ाई गई तो फिर ऐसा करने परआपको जेल भी जाना पड़ सकता है. इस नियम का उल्लंघन करने पर 2 साल की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: मिस्ड कॉल आए तो न करें कॉल बैक, हो सकते हैं स्कैम के शिकार, बरतें ये सावधानियां

इन इलाकों में पूरी तरह बैन पतंगबाजी

इतना ही नहीं कुछ संवेदनशील इलाकों में पतंग उड़ाने पर बिल्कुल पाबंदी है. जो इलाके हवाई अड्डे के करीब होते हैं. वहां पतंग उड़ाना बैन होता है. इससे हवाई जहाज से जुड़े हादसे होने का खतर बना रहता है. इसलिए उन इलाकों में पतंग उड़ाना बैन होता है. 

यह भी पढ़ें: PAN 2.0 बनवाना सबको जरूरी? क्या पुराने पैन कार्ड हो जाएंगे खराब, जान लें काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget