एक्सप्लोरर

राशन कार्ड बनाने के लिए रिश्वत मांग रहे सरकारी कर्मचारी तो कहां करें शिकायत? जान लें अपने काम की बात

अगर आप भी कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से परेशान हो रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए है. राशन कार्ड के लिए कभी दस्तावेजों की कमी बताई जाती है तो कभी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं.

देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि राशन कार्ड बनाने या उसमें सुधार कराने के नाम पर कुछ सरकारी कर्मचारी लोगों से खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं. जरूरतमंद परिवार, जिनके लिए राशन कार्ड एक बड़ी सहूलियत है, वो ऐसे कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से परेशान हो रहे हैं. राशन कार्ड बनवाने के लिए कभी दस्तावेजों की कमी बताई जाती है तो कभी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है.

यहां करें भ्रष्ट कर्मचारियों की शिकायत

लेकिन ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ अब आम लोग सीधे शिकायत कर सकते हैं. अगर कोई सरकारी कर्मचारी राशन कार्ड बनवाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है तो सबसे पहले अपने जिले के जिला पूर्ति अधिकारी (DFSO) या खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराएं. वहां से अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आप राज्य के लोकायुक्त, राज्य सतर्कता विभाग (Vigilance Department) या एंटी करप्शन ब्यूरो में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है शिकायत

इसके अलावा हर राज्य की सरकार ने अपने-अपने जनसुनवाई पोर्टल भी बनाए हैं, जहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. कई राज्यों में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिन पर कॉल कर सीधे भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है. केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले CPGRAMS (Centralized Public Grievance Redress And Monitoring System) पर भी इस तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. आइए आपको अलग अलग राज्यों के टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हैं.

यह भी पढ़ें: जून में इस तारीख तक ट्रेनें कैंसिल, इस रूट के यात्रियों को होंगी मुश्किलें

अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
आंध्रप्रदेश – 1800-425-2977
असम – 1800-345-3611
बिहार- 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
गोवा- 1800-233-0022
गुजरात- 1800-233-5500
हरियाणा – 1800–180–2087
हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026
झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक- 1800-425-9339
केरल- 1800-425-1550
मध्यप्रदेश- 181
महाराष्ट्र- 1800-22-4950
मणिपुर- 1800-345-3821
मेघालय- 1800-345-3670
मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा – 1800-345-6724 / 6760
पंजाब – 1800-3006-1313
राजस्थान – 1800-180-6127
सिक्किम – 1800-345-3236
तमिलनाडू – 1800-425-5901
तेलंगाना – 1800-4250-0333

इसी तरह से अलग अलग राज्यों में टोल फ्री शिकायत नंबरों की सुविधा उपलब्ध है. ज्यादा और नई जानकारी के लिए आप अपने राज्य के संबंधित पोर्टल से भी संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 4 नहीं अब इतने घंटे पहले पता चल जाएगा कि वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, रेलवे लाने जा रही नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
ट्रेन कैंसल का नहीं आया SMS, महिला ने रेलवे से वसूले 15 हजार रुपए
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
मुंबई से अयोध्या जाना होगा आसान, चलेंगी 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
मुंबई से अयोध्या जाना होगा आसान, चलेंगी 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget