एक्सप्लोरर

4 नहीं अब इतने घंटे पहले पता चल जाएगा कि वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, रेलवे लाने जा रही नया नियम

New Rule For Waiting Ticket: अब रेलवे वेटिंग टिकट के नियम में करने जा रहा है बदलाव. यात्रियों को अब 4 घंटे नहीं बल्कि इतने घंटे पहले पही ता चल जाएगा वेटिंग टिकट का स्टेटस.

New Rule For Waiting Ticket: भारतीय रेलवे में ट्रेन के जरिए करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से हजारों की संख्या में ट्रेन चलाई जाती है. ट्रेन में यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री रिजर्वेशन करवा कर ही सफर करना पसंद करते हैं. रिजर्वेशन कोच में यात्रियों की भीड़ कम होती है. सभी को अपनी सीट मिलती है. और तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं. 

लेकिन कई बार रिजर्वेशन करवाने पर टिकट कंफर्म नहीं होती है. बहुत से यात्रियों की टिकट वेटिंग में चली जाती है.  इसके बाद यात्री अपनी टिकट कंफर्म होने का वेट करते रहते हैं. और टिकट कंफर्मेशन ट्रेन का फाइनल चार्ट बनने के बाद यानी ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले मिलती है. लेकिन अब रेलवे इस नियम में करने जा रही है बदलाव. अब इतने घंटे पहले पता चल जाएगा वेटिंग टिकट का स्टेटस .

24 घंटे पहले पता चल जाएगा वेटिंग टिकट का स्टेट्स

फिलहाल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले अपनी वेटिंग टिकट का स्टेटस पता चलता है. इस वजह से बहुत से यात्रियों को अल्टरनेट ऑप्शन चुनने का मौका नहीं मिल पाता. क्योंकि अगर पहले ही पता चल जाएगी टिकट कंफर्म हुई है या नहीं तो यात्री बस या दूसरे तरीके से सफर करने का ऑप्शन चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: हर किसी के फोन में सेव होने चाहिए ये तीन हेल्पलाइन नंबर, कभी भी आ सकते हैं काम

इसी को देखते हुए रेलवे ने अब इस नियम में बदलाव करने का फैसला कर लिया है. भारतीय रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब 4 घंटे पहले नहीं बल्कि यात्रियों को 24 घंटे पहले ही उनकी वेटिंग टिकट के बारे में जानकारी दे दी जाएगी. इससे यात्रियों के पास पर्याप्त समय होगा वह यात्रा का दूसरा विकल्प चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: फ्री आधार अपडेट की तारीख में हुआ बदलाव, जानें कब तक ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ 

ट्रायल हो चुका है पूरा

आपको बता दें हाल ही में इस नए नियम को बीकानेर रेलवे डिविजन पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है जो कि पूरी तरह सफल हुआ है. अब जल्द ही इस नियम को देश के बाकी हिस्सों में भी लागू किया जाएगा. हालांकि यह नया नियम कबसे लागू होगा इस बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर रेलवे की ओर से कोई जानकारी नहीं साझा की गई है. लेकिन रेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही दिल्ली,मुंबई समेत देश के कई प्रमुख रेल रूटों पर यह नियम लागू किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग किसानों के मजे ही मजे, इस योजना से हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget