PNG Gas Safety: पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उसके इंस्टॉलेशन और इस्तेमाल में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जिससे निकट भविष्य में आपको किसी तरह की परेशानी न हो.

- मध्य पूर्व तनाव के कारण एलपीजी की कमी, पीएनजी बेहतर विकल्प।
- पीएनजी कनेक्शन: मीटर, पाइपलाइन सुरक्षित व रसोई में वेंटिलेशन महत्वपूर्ण।
- पीएनजी चूल्हे: गैस प्रेशर अलग, नोजल बदलवाएं, चूल्हा अपडेट करें।
- सुरक्षा: गैस लीक डिटेक्टर, मेन सेफ्टी वाल्व, समय पर जांच जरूरी।
PNG Connection Safety Tips: हाल के दिनों में गैस की सप्लाई को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है. एलपीजी को लेकर हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इससे जुड़े कुछ नियमों में बदलाव भी किए हैं.
ऐसे माहौल में पीएनजी कनेक्शन एक ऑप्शन के तौर पर तेजी से सामने आ रहा है. सरकार भी इसे अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. हालांकि, पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उसके इंस्टॉलेशन और इस्तेमाल में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जिससे निकट भविष्य में आपको किसी तरह की परेशानी न हो.
सही जगह और वेंटिलेशन का रखें ध्यान
पीएनजी कनेक्शन लगवाते समय मीटर और पाइपलाइन ऐसी जगह पर लगवानी चाहिए, जहां वे सुरक्षित रहें और किसी तरह की नुकसान न हो. साथ ही, रसोई में इसे ऐसी जगह इंस्टॉल करना जरूरी है जहां अच्छा वेंटिलेशन हो. जिससे गैस का सही प्रवाह बना रहे और सुरक्षा से जुड़ी कोई भी दिक्कत न हो.
चूल्हे को PNG के हिसाब से करें अपडेट
एलपीजी और पीएनजी दोनों गैस का प्रेशर अलग-अलग होता है. इसलिए पुराने चूल्हे पर पीएनजी सही तरीके से काम नहीं करता. ऐसे में जरूरी है कि चूल्हे का नोजल चेंज करवाया जाए. ताकि गैस ठीक से जले. साथ ही इसमें कोई दिक्कत न हो.
बेहतर होगा कि पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद अपने चूल्हे को उसी के अनुसार अपडेट करवाएं. यह एक अच्छा कदम हो सकता है. जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेगी.
गैस लीक डिटेक्टर का करें इस्तेमाल
घर में पीएनजी का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सुरक्षा के लिए गैस लीक डिटेक्टर लगवाना चाहिए. यह छोटा सा डिवाइस किसी भी तरह की गैस लीकेज होने पर तुरंत अलर्ट कर देता है. जिससे समय रहते बड़ी अनहोनी का टाला जा सकता है.
समय-समय पर लीकेज की जांच जरूरी
पीएनजी कनेक्शन का इस्तेमाल करते समय घर में एक मेन सेफ्टी वाल्व होना बहुत जरूरी है. जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बंद किया जा सके. खासकर खाना बनाने के बाद इसे बंद करना चाहिए. यह आदत किसी भी अनहोनी से बचाने में मदद करती है.
इसके अलावा, पाइप और कनेक्शन की समय-समय पर जांच करते रहना भी जरूरी है. इसके लिए साबुन के घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर कहीं बुलबुले बनते हैं तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है. साथ ही, इंस्टॉलेशन या मरम्मत से जुड़ा कोई भी काम हमेशा ऑफिशियल तकनीशियनों से ही करवाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: PPF में करते हैं निवेश? अप्रैल महीने की इस तारीख को न भूलें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान





















