एक्सप्लोरर

PNB Debit Card: पीएनबी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब एटीएम से निकाल सकेंगे ज्यादा रकम-जानें कैसे

PNB Debit Card: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है और जल्द ही वो अपने एटीएम या डेबिट कार्ड से ज्यादा रकम निकाल सकेंगे.

Punjab National Bank ATM: सार्वजनिक सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से कैश विड्राॅल की सीमा (Cash Withdrawal Limit) बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. पीएनबी ने संकेत दे दिया है कि जल्द ही वह अपने ग्राहकों को खुशखबरी दे सकता है. बैंक ने अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि बैंक जल्द ही हाई एंड वेरिएंट के डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन लिमिट को रिवाइज करेगा. 

पीएनबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक मास्टरकार्ड, रूपे और वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड के सभी प्लेटिनम वेरिएंट के लिए डेली एटीएम कैश विड्राॅल (ATM Cash Withdrawal Limit) की लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी जाएगी, जबकि डेली पीओएस लिमिट को 1 लाख 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया जाएगा. पीएनबी के अपडेट के मुताबिक, रूपे सेलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के कैश विड्राॅल लिमिट को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपये कर दिया जाएगा. वहीं पीओएस लेनदेन पर कैश विड्राॅल की डेली लिमिट 1 लाख 25 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक बढ़ा दी जाएगी. 

ऐसे बढ़वा सकते हैं लिमिट 
बैंक ने एक बयान में कहा कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, पीएनबी एटीएम, आईवीआर या आधार शाखा में जाकर अपने बढ़े हुए ट्रांजेक्शन की लिमिट का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही बैंक ने साइबर अपराधों से बचने की भी सलाह दी है और कहा है कि कभी भी अपनी पर्सलन जानकारी, डेबिट कार्ड और यूपीआई पिन की जानकारी शेयर न करें. 

अभी इतनी है लिमिट 
गौरतलब है कि पीएनबी बैंक के ग्राहकों के लिए, मौजूदा डेली कैश विड्राॅल की लिमिट 25 हजार रुपये है और एक बार की नकद निकासी की सीमा 20 हजार रुपये है और पीएनबी ग्राहकों के लिए दैनिक पीओएस लेनदेन की सीमा 60 हजार रुपये है. हालांकि यह लिमिट केवल बैंक की ओर से जारी रुपे और मास्टर क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए है. 

वहीं डेली कैश विड्राॅल की सीमा 50 हजार रुपये है. एक बार नकद निकासी की लिमिट 20 हजार रुपये और वीजा की ओर से संचालित गोल्ड डेबिट कार्ड रखने वाले पीएनबी ग्राहकों के लिए डेली पीओएस ट्रांजैक्शन की सीमा 1 लाख 25 हजार रुपये है. 

साइबर क्राइम से ऐसे करें बचाव 
साइबर अपराधी लोगों को आरबीआई, इनकम टैक्स, बैंक अधिकारी और सरकारी योजना के नाम पर फोन करते हैं और उनसे यूपीआई पिन, लिंक ओपन करने या ओटीपी जैसे डिटेल्स मांगते हैं. बैंक ने कहा कि ऐसी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें. अगर ऐसे किसी भी लेनदेन पर संदेह है तो तुरंत यूपीआई पिन बदलकर कस्टमर केयर से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ेंः Doorstep Banking: PNB के पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे ही डोर स्टेप बैंकिंग से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF खाते में न्यूनतम रकम जमा नहीं कराने पर क्या होता है? जुर्माने के हैं नियम, अभी बरतें सावधानी
PF खाते में न्यूनतम रकम जमा नहीं कराने पर क्या होता है? जुर्माने के हैं नियम, अभी बरतें सावधानी
Farmer Insurance: खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी 2 लाख तक का मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ
Fake Website Alert: असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget