एक्सप्लोरर

इन लोगों को नहीं मिलता पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, जानिए पात्रता से लेकर आवेदन करने का तरीका

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में सरकार इन लोगों को देती है फायदा. जानें योजना में कौन कर सकता है आवेदन क्या है इस योजना के लिए पात्रताएं और आवेदन का तरीका.

भारत सरकार देश के अलग-अलग लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं के जरिए सरकार का मकसद ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों  को सहायता करना है. इसी के लिए साल 2023 में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई थी. जो खास लोगों के लिए बनाई गई है. लेकिन  इस योजना के तहत सरकार ने लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय कर रखी हैं.

इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने का सोच रहे हैं. तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन लोग इसके दायरे में आते हैं और किन लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जाता. पात्रता की जानकारी के बिना आवेदन रद्द हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं योजना में पात्रता से लेकर आवेदन करने का तरीका. 

क्या है योजना में आवेदन की पात्रता?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो पारंपरिक रूप से हस्तशिल्प या कारीगरी के काम से जुड़े हैं. जैसे टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, अस्त्रकार, नाव निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मूर्तिकार, सुनार, नाई, मालाकार, पत्थर तराशने वाले, धोबी, दर्जी, गुड़िया-खिलौना निर्माता, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले, मोची, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, ताला निर्माता और राजमिस्त्री.

यह भी पढ़ें: होम लोन लेते समय मांगे जाते हैं ये दस्तावेज, आवेदन से पहले जानें काम की बात

अगर आप इन पेशों में से किसी से जुड़े हैं. तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं. लेकिन अगर आपका काम इनसे अलग है. तो आप योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे. पात्रता लिस्ट में नाम न होने का मतलब है कि आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. आवेदन करने से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें.

योजना में मिलते हैं यह फायदे

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर आपको ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग के दौरान हर दिन 500 रुपये स्टाइपेंड मिलता है. इसके अलावा 15 हजार रुपये की टूलकिट सहायता भी दी जाती है. खास बात यह है कि योजना के तहत सस्ते ब्याज पर लोन लेने का ऑप्शन भी मिलता है. जिसमें एक लाख और फिर दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होने में बचा कुछ दिन का समय, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होगा. इसके लिए आपको लॉगिन सेक्शन में जाकर अपनी जरूरी डिटेल भरकर पहले रजिस्टर करना होगा. फिर इसके बाद लॉगिन करके आवेदन की प्रक्रिया कंप्लीट करनी होगी. इसके बाद आप इस योजना से जुड़ने के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे.

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते तो नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा. वहां मौजूद अधिकारी आपकी पात्रता की जांच करेंगे. पात्र पाए जाने पर वह आपके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर देंगे. इस तरह आप ऑफलाइन भी योजना का लाभ लेने के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खपत से ज्यादा आ रहा है बिजली का बिल? जानें क्या हो सकता है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI से निकलेगा EPFO का पैसा, टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब शुरू होगी सुविधा
UPI से निकलेगा EPFO का पैसा, टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब शुरू होगी सुविधा
रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget