एक्सप्लोरर

सूर्य घर योजना वाला सोलर पैनल लगाने के लिए क्या अपनी छत होना है जरूरी? जान लीजिए नियम

PM Surya Ghar Yojana Rules: सूर्यघर योजना को लेकर लोगों का मन में यह सवाल भी है कि सूर्य घर योजना में सब्सिडी लेने के लिए क्या अपनी छत होनी जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं इसका जवाब. 

PM Surya Ghar Yojana Rules: भारत में बढ़ते बिजली बिलों से बहुत से लोग परेशान हैं. और खास तौर पर गर्मियों के मौसम में जब लोग गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं. तब तो बिल आसमान को छू जाता है. इसके अलावा और भी बिजली के उपकरण का इस्तेमाल किया जाते हैं. तो बिजली का बिल खूब आता है. लेकिन अब लोगों के पास इससे बचने का एक बढ़िया तरीका आ गया है.

अब बहुत से लोग अपने घरों में सोलर पैनल का इस्तेमाल करने लगे हैं. सोलर पैनल इंस्टॉल करवाने से लोगों को बिजली के बल से छुटकारा मिल गया है. भारत सरकार भी इसके लिए लोगों को काफी प्रोत्साहित कर रही है. सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सोलर पैनल इंस्टॉल करवाने पर सब्सिडी देती है. कई लोगों का मन में सवाल यह भी है कि सूर्य घर योजना में सब्सिडी लेने के लिए क्या अपनी छत होनी जरूरी है. तो चलिए आपको बताते हैं इसका जवाब. 

खुद की छत होना जरूरी 

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए अगर कोई आवेदन देना चाहता है. तो वह सिर्फ तभी दे सकता है. जब उसके पास खुद का घर होगा. तभी वह अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा पाएगा. क्योंकि योजना में आवेदन करने के लिए घर से जुड़े दस्तावेज बिजली बिल की डिटेल्स यह सब जानकारी देनी होती है. अगर आपके पास घर नहीं होगा आपका नाम पर बिजली का बिल नहीं होगा. तो फिर आप इस योजना में आवेदन ही नहीं कर पाएंगे.

किराएदार को नहीं मिलेगी सब्सिडी

हालांकि अगर कोई किरायेदार अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाह रहा है. तो उसे मकान मालिक से पूछना होगा और उसकी परमिशन लेनी होगी. तब भी वह मकान मालिक के दस्तावेज पर ही सोलर पैनल लगवा सकता है. लेकिन इस पर मिलने वाली सब्सिडी मकान मालिक को जाएगी ना कि किराएदार को. क्योंकि मकान जिसके नाम होगा भारत सरकार सब्सिडी भी उसी के बैंक खाते में भेजेगी.

कितनी मिलती है सब्सिडी ?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी के लिए तीन क्राइटेरिया बनाए गए हैं. अगर कोई एक किलोवाट की क्षमता वाला सोलर पैनल इंस्टॉल करवाता है. तो उसे अधिकतम ₹30000 की सब्सिडी दी जा सकती है. वहीं अगर कोई 2 किलो वाट की क्षमता वाला सोलर पैनल इंस्टॉल करवाता है. तो उसे अधिकतम ₹60000 की सब्सिडी दी जाती है. 

इसी तरह कोई 3 किलोवाट या उससे ज्यादा की क्षमता वाला सोलर पैनल इंस्टॉल करवाता है तो उसे  ₹78000 की सब्सिडी दी जाती है. सब्सिडी आवेदक के खाते में तब जमा की जाती है. जब छत पर सोलर पैनल लगा दिए जाते हैं. और सरकार के अधिकारी आपके घर जाकर जांच की पूरी प्रक्रिया कंप्लीट कर लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: दूसरी बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगेगा इतना जुर्माना, इस राज्य के लोग हो जाएं सावधान 

 

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget