एक्सप्लोरर

इस सरकारी योजना में मिलता है 20 लाख तक का लोन, लेकिन पहले इस शर्त को करना होगा पूरा

PM Mudra Yojana : अगर बिजनेस के लिए आपको चाहिए लोन तो केन्द्र सरकार की इस योजना में करें आवेदन. मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन. जानें योजना की पूरी जानकारी.

लोन आज के दौर में लोगों की ज़िंदगी की कई ज़रूरतों को पूरा करने का जरिया बन चुका है. चाहे बिज़नेस शुरू करना हो कारोबार बढ़ाना हो या फिर कुछ और काम करना हो. लोग लोन का सहारा लेते हैं. लेकिन बड़ा लोन लेना आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए गारंटी, कागज और कई शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं. इसी वजह से सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लाती है.

ताकि युवाओं और छोटे कारोबारियों को मदद मिल सके. हाल ही में ऐसी ही एक योजना की चर्चा है जिसमें 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. हालांकि इसके लिए पहले कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. तभी आप इसका फायदा उठा पाएंगे. चलिए आपको बताते हैं योजना के बारे में पूरी जानकारी. 

पीएम मुद्रा योजना में मिलता है 20 लाख का लोन 

पीएम मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों और युवाओं को लोन लेने की सुविधा दी जाती है. इस योजना में तीन कैटेगरी बनाई गई हैं. पहली है शिशु योजना, जिसमें 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है. दूसरी है किशोर योजना जिसके तहत 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. तीसरी है तरुण जिसमें 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है.

यह भी पढ़ें: बिना प्लेटफार्म टिकट दिखाए नई दिल्ली स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री, रेलवे ने बदल दिया नियम

हाल ही में इस योजना में तरुण पल्स कैटेगरी और बनाई गई है. जिसमें लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये तक कर दी गई है. हालांकि आपको बता दें इस योजना के 20 लाख रुपये का लोन के लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होती है. तभी आप 20 लाख रुपये तक का लोन हासिल कर पाएंगे.

इस शर्त को पूरा करना होगा 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन पाने के लिए एक खास शर्त रखी गई है. यह सुविधा सिर्फ तरुण प्लस कैटेगरी में दी जाती है. इसके लिए जरूरी है कि आपने पहले तरुण कैटेगरी के तहत लिए गए 10 लाख रुपये के लोन को तय समय पर चुका दिया हो. यानी बिना किसी डिफॉल्ट या देरी के अगर आपने पुराना लोन क्लियर कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: ई-पासपोर्ट और नॉर्मल पासपोर्ट में क्या होता है फर्क, ई-पासपोर्ट बनवाने से फायदा या नुकसान?

तभी आप 20 लाख रुपये तक का लोन पाने के योग्य होंगे. इस शर्त का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि लोन लेने वाला व्यक्ति जिम्मेदारी से भुगतान करता है और उसका क्रेडिट रिकॉर्ड सही है. इससे सरकार और बैंक दोनों को भरोसा रहता है कि नया लोन भी समय पर चुका दिया जाएगा.

कैसे करें योजना में आवेदन? 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी बैंक, सरकारी बैंक या मान्यता प्राप्त फाइनेंस संस्थान से संपर्क करना होगा. यहां पर आपको योजना का फॉर्म भरना होगा और अपनी पहचान, पता और बिज़नेस से जुड़ी बेसिक जानकारी देनी होगी. अगर आप नया बिज़नेस शुरू कर रहे हैं तो एक छोटी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी लगानी पड़ सकती है. बैंक आपके डॉक्यूमेंट्स और आवेदन की जांच करने के बाद लोन अप्रूव करता है. पूरा प्रोसेस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पूरा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या प्लेटफार्म टिकट से भी ट्रेन में कर सकते हैं सफर, जानें इस पर कितनी लगती है पेनाल्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget