एक्सप्लोरर

बिना प्लेटफार्म टिकट दिखाए नई दिल्ली स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री, रेलवे ने बदल दिया नियम

New Delhi Railway Station Rules: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ और सिक्योरिटी को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. रेलवे स्टेशन में एंट्री लेने के लिए दिखाना होगा टिकट.

दिल्ली जैसे बड़े रेलवे स्टेशन पर रोज लाखों लोग आते-जाते हैं. कई यात्री तो सिर्फ किसी को छोड़ने या लेने पहुंचते हैं. स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि सिक्योरिटी और मैनेजमेंट दोनों के लिए कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से समय-समय पर रेलवे को नियम बदलने पड़ते हैं. हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए भी नया बदलाव किया गया है.

इससे अब लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि यह बदलाव किस तरह का है और इसका असर यात्रियों पर कैसे पड़ेगा. क्या स्टेशन में एंट्री लेना अब पहले से मुश्किल हो जाएगा. तो आपको बता दें अब बिना टिकट दिखाएं किसी को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी. जानें नए नियम.

बिना प्लेटफार्म टिकट नई दिल्ली स्टेशन में नो एंट्री

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना प्लेटफार्म टिकट दाखिल होना मुमकिन नहीं होगा. रेलवे ने नियम बदल दिए हैं ताकि भीड़ पर कंट्रोल किया जा सके और सिक्योरिटी बेहतर रहे. यानी अगर आप किसी यात्री को छोड़ने या लेने जा रहे हैं तो आपको पहले प्लेटफार्म टिकट लेना जरूरी होगा. इससे स्टेशन के अंदर सिर्फ वही लोग पहुंच पाएंगे जिनकी असल में जरूरत है.

यह भी पढ़ें: कितने दिन तक चालान नहीं भरने की मिलती है छूट, उसके बाद कितनी लगती है पेनाल्टी?

यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है और रेलवे का कहना है कि इससे अनावश्यक भीड़ कम होगी. अगर कोई  किसी परिजन को छोड़ने आया और उसके पास प्लेटफार्म टिकट नहीं होता तो पकड़े जाने पर उसे चालान भरना पड़ जाएगा.

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ है नया ट्रायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित कोचों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने नया ट्रायल शुरू किया है. इस ट्रायल के तहत स्टेशन के अंदर सिर्फ उन्हीं यात्रियों को एंट्री दी जाएगी जिनके पास टिकट होगा. ट्रायल एक महीने तक चलेगा और इसका मकसद त्योहारों से पहले भीड़ का सही अंदाजा लगाना है. नियम के मुताबिक शुरुआती स्टेशन से हर अनारक्षित कोच में अधिकतम 150 टिकट ही दिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: ई-पासपोर्ट और नॉर्मल पासपोर्ट में क्या होता है फर्क, ई-पासपोर्ट बनवाने से फायदा या नुकसान?

जबकि बीच के स्टेशनों पर कोच की क्षमता के हिसाब से केवल 20 फीसदी टिकट जारी होंगे. यानी अगर किसी ट्रेन में चार कोच हैं तो शुरुआती स्टेशन से 600 टिकट से ज्यादा नहीं बेचे जाएंगे. रेलवे का कहना है कि अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो इसे देशभर में लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बाजार से ले आए नकली और मिलावटी फूड, यहां कर सकते हैं शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री राशन लेने के लिए कौनसा App डाउनलोड करना है, KYC कैसे होगा?
फ्री राशन लेने के लिए कौनसा App डाउनलोड करना है, KYC कैसे होगा?
20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
20 रुपये से भी कम में मिलती है ट्रेन की टिकट, जानें सबसे सस्ता किराया
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
ट्रेन के खाने से दूरी बना रहे यात्री, रेलवे ने क्या बताया?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget