एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का आप भी हो सकते हैं शिकार, ऐसे रहें सावधान

PM Kisan Kisan Scheme Fraud: किसानों के साथ इस योजना में फायदा दिलाने के नाम पर ठगी भी की जा रही है. कैसे हो रही है ठगी और किस तरह आप बच सकते हैं इससे. चलिए बताते हैं. 

PM Kisan Kisan Scheme Fraud: भारत सरकार देश के लोगों को अलग-अलग तरीके से आर्थिक सहायता देती है. सरकार अलग-अलग लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की स्कीमें लेकर आती है. भारत सरकार की ओर से भारत के किसानों को भी आर्थिक लाभ दिया जाता है. सरकार ने साल 2019 में इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत सरकार सालाना 6000 रुपये का आर्थिक लाभ देती है.

यह राशि 2000 की तीन किस्तों में दी जाती है. योजना के तहत अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि किसानों के साथ इस योजना में फायदा दिलाने के नाम पर ठगी भी की जा रही है. कैसे हो रही है ठगी और किस तरह आप बच सकते हैं इससे. चलिए बताते हैं. 

ऐसे हो रहा है किसानों के साथ फ्रॉड

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अब किसानों को योजना की 19वीं किस्त का इंतजार है. 19वीं किस्त के आने से पहले ही किसानों के साथ ठगी की खबर सामने आ रही है. ठगों द्वारा किसानों के मोबाइल पर मैसेज किया जा रहा है. जिसमें लिखा होता है 'पीएम किसान योजना में लाभ लेने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक.'

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्यघर योजना में हुए बदलाव, अब सोलर पैनल लगवाने के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा

और बहुत से लोग यह पढ़कर इस फर्जी लिंक पर क्लिक कर देते हैं. लिंक करते ही उनके सामने एक वेबसाइट ओपन हो जाती है. जिस पर उन्हें अपनी जानकारी दर्ज करने कहा जाता है. इसके बाद ठग  उनसे ओटीपी मांगते हैं. ओटीपी शेयर करते ही लोगों के खाते से पैसे गायब हो जाते हो. हैदराबाद में हाल ही में एक व्यक्ति के खाते से 1.9 लाख रुपये इसी तरह ठग लिए गए. 

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में हो जाए नेचुरल डेथ तो कितना मिलता है मुआवजा? रेलवे का यह नियम आएगा आपके काम

इस तरह बचें फ्राॅड से

जब कभी आपको किसान योजना के नाम पर इस तरह का भी मैसेज आए तो समझ लीजिए की कोई फ्रॉड है. बता दें भारत सरकार की ओर से किसी भी किसान को या किसी व्यक्ति को इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेजा जाता. अगर आपके फोन पर अनजान नंबर से कोई लिंक आता है. तो उस पर कभी भी क्लिक न करें. वरना आपका फोन क्लोन करके उसकी पूरी जानकारी हासिल की जा सकती हैं. कभी भी अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को किसी अनजान शख्स को ना बताएं. अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी को शेयर ना करें. किसी भी अननोन लिंक पर जाकर अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन दर्ज न करें.

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से उठाया फायदा तो कितनी मिलेगी सजा? गड़बड़ी करने वाले जान लें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget